व्हाइट ड्रेस में गॉर्जियस लगीं करीना, 46वें बर्थडे पर करिश्मा संग की पजामा पार्टी; पटौदी पैलेस से सामने आईं PHOTOS
फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपना 46वां जन्मदिन पटौदी पैलेस में परिवार और करीबी मित्रों के साथ मनाया। सैफ अली खान 16 सितंबर को ही पटौदी पहुंच गए थे।

HighLights
परिवार और करीबी मित्रों के साथ मनाया जन्मदिन
बहन करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा भी पहुंचीं
सैफ अली खान ने मेहमानों संग खेला क्रिकेट
संवाद सहयोगी, पटौदी। फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपना 46वां जन्मदिन पटौदी पैलेस में परिवार और करीबी मित्रों के साथ मनाया।
पटौदी पैलेस और यहां का प्राकृतिक वातावरण करीना को काफी पसंद है। यही वजह है कि वह पिछले कई वर्षों से जन्मदिन और छुट्टियों के दौरान यहां समय बिताती रही हैं।
अभिनेता सैफ अली खान 16 सितंबर को ही पटौदी पहुंच गए थे। अगले दिन 17 सितंबर को उन्होंने पैलेस में विज्ञापन की शूटिंग में हिस्सा लिया।

पटौदी पैलेस में मेहमानों का स्वागत
करीना 18 सितंबर को अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ पटौदी पहुंचीं। उनकी बहन एवं अभिनेत्री करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा समेत कई करीबी मित्र भी समारोह में शामिल हुए।
20 सितंबर की रात पैलेस में केक काटकर करीना का जन्मदिन मनाया गया। सोमवार रात भी समारोह आयोजित किए जाने की जानकारी है।
-1790068456366.webp)
सैफ अली खान का क्रिकेट मैच
जन्मदिन समारोह को लेकर पैलेस में पहले से ही साफ-सफाई और सजावट की गई थी। बच्चों के लिए विशेष टेंट लगाए गए थे। इस दौरान सैफ अली खान ने मेहमानों के साथ क्रिकेट खेला और स्विमिंग पूल में तैराकी का भी आनंद लिया।
इंटरनेट मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में सैफ हल्के क्रीम रंग के कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं, जबकि करीना सफेद पारंपरिक परिधान, लंबी माला और कंगनों में दिखाई दे रही हैं। पैलेस के सजे हुए गलियारे में दोनों की तस्वीर में आत्मीयता और खुशी के भाव नजर आ रहे हैं।
-1790068487979.webp)
