तस्वीरें खोल रही सिस्टम की पोल, हल्की बारिश में ही जलमग्न हुईं गुरुग्राम की सड़कें; लोगों की बढ़ी मुश्किल
गुरुग्राम में सोमवार को हुई हल्की बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली लेकिन जलभराव ने मुश्किलें बढ़ा दीं। इस मामू ...और पढ़ें
-1785751499217_m.webp)
गुरुग्राम में हल्की बारिश से ही जलभराव। जागरण
HighLights
हल्की बारिश से गुरुग्राम की सड़कें जलमग्न हो गईं।
लोगों को गर्मी से राहत मिली, पर जलभराव से परेशानी बढ़ी।
मामूली वर्षा ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोली।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई इलाकों में सोमवार को हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश से ही सड़कें जलमग्न हो गईं।
बता दें कि बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन जलभराव ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

गुरुग्राम में सोमवार को हुई हल्की बारिश से शहर की कई सड़कें जलभराव की चपेट में आ गईं। जगह-जगह पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

शहर में चर्चा हो रही है कि हर बार की तरह इस बार भी मामूली वर्षा ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है।

सवाल उठता है कि जब जल निकासी की व्यवस्था के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं तो लोगों को जलभराव की समस्या से मुक्ति क्यों नहीं मिलती?
