विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम: मानेसर वालों की बल्ले-बल्ले, करोड़ों का अंतरिम टेंडर जारी; सफाई व्यवस्था पर होंगे खर्च

Published: Mon, 26 Oct 2026 04:04 PM (GMT+05:30)

मानेसर नगर निगम बड़े टेंडर की मंजूरी तक अगले छह महीने के लिए छोटे टेंडर के जरिए सफाई पर 7.60 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

मानेसर में छह माह की सफाई पर खर्च होंगे 7.60 करोड़ रुपये। जागरण

मानेसर में छह माह की सफाई पर खर्च होंगे 7.60 करोड़ रुपये। जागरण

HighLights

  1. मानेसर में छह माह की सफाई पर 7.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

  2. बड़े टेंडर की मंजूरी तक छोटे टेंडर से होगी सफाई।

  3. वर्तमान एजेंसी के खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई, नई एजेंसी संभालेगी जिम्मा।

जागरण संवाददाता, मानेसर (गुरुग्राम)। गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम क्षेत्र में बड़े टेंडर को मंजूरी मिलने तक छोटे टेंडर के जरिए सफाई कराई जाएगी।

अगले छह महीने में इस पर 7.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन शाखा ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। मौजूदा एजेंसी को तीन नवंबर तक काम करना है, इसके बाद नई एजेंसी सफाई का जिम्मा संभालेगी।

नगर निगम ने पांच साल के लिए रोड स्वीपिंग का करीब 107 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। मंजूरी के लिए इसे मुख्यालय भेजा गया है।

एजेंसी को नोटिस दिया

स्वीकृति मिलने तक छोटे टेंडर के तहत सड़कों की सफाई कराई जाएगी। फिलहाल मानेसर में पेस्टटेक सोलुशन एजेंसी काम कर रही है। उस पर लगातार आरोप लग रहे हैं। कम मैनपावर लगाने के लिए नगर निगम ने एजेंसी को नोटिस दिया है।

कर्मचारियों के हितों की अनदेखी के आरोप भी हैं। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था खराब है और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कूड़ा जलाने की घटनाएं जारी हैं। ग्रेप लागू होने के बावजूद सड़कों के किनारे धूल फैली रहती है, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है।

सफाई व्यवस्था खराब

सेक्टर दो में प्रदूषण मापक मशीन लगी है, लेकिन उसके दायरे में भी सफाई व्यवस्था खराब है। प्रदूषण के कारण मानेसर देशभर में चर्चा में है। नगर निगम को इस दिशा में सख्ती बरतने की जरूरत है।

नगर निगम के एक्सईएन एसबीएम निजेश कुमार ने बताया कि नई एजेंसी को काम सौंप दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।