Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurugram: बस के नीचे दबकर कर्मचारी की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, बसों में तोड़फोड़; हिसंक झड़प में पुलिसकर्मी घायल

    By Jagran News Edited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 22 Jun 2024 05:00 PM (IST)

    हरियाणा के गुरुग्राम शहर में शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस दौरान एक कर्मचारी की बस के नीचे आने से मौत हो गई। उधर घटना से ग ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में बस के नीचे आने से एक कर्मी की मौत हो गई। (जागरण फोटो)
    गुरुग्राम में बस के नीचे आने से एक कर्मी की मौत हो गई। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसे में कर्मचारी की मौत।
    2. हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बसों में तोड़फोड़ की।
    3. गुस्साए परिजन मालिक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। सेक्टर-35 स्थित एक कंपनी के बाहर शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे एक कर्मी की बस के नीचे आने से मौत हो गई। बस का पीछा करने के दौरान यह हादसा हुआ है।

    मृतक की हुई पहचान

    हादसे में मारे गए कर्मचारी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला आगरा निवासी मोनू के रूप में हुई है। मोनू रोजाना की तरह शनिवार को भी घर से ड्यूटी के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

    गुस्साए कर्मचारियों ने बसों में की तोड़फोड़

    घटना के बाद गुस्साए कर्मचारियों ने कंपनी के बाहर खड़ी आठ बसों में तोड़फोड़ कर दी। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया। कंपनी के कर्मचारी आरोपी की गिरफ्तारी और मृतक के स्वजन को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। उन्होंने ने मृतक के शव को भी कंपनी में ही रखा हुआ है।

    मौके पर पहुंचे एसीपी

    मामला बढ़ता देख पुलिस ने अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद एडीसीपी साइबर क्राइम सिद्धांत जैन और एसीपी विपिन अहलावत मौके पर पहुंचे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:

    Gurugram Factory Blast: दौलताबाद की एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, हादसे में तीन लोगों की मौत, कई मजदूर घायल

    अस्पताल तोड़कर पार्किंग बनाने की व्यवस्था दुनिया में कहीं नहीं, गुरुग्राम में बोले राज बब्बर