विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram News: एक महीने बाद स्कूलों में लौटी रौनक, छात्रों की उपस्थिति रही कम लेकिन चहल-पहल खूब रही

Published: Mon, 01 Jul 2024 09:41 PM (GMT+05:30)

बच्चे स्कूल ड्रेस पहने हुए बैग हाथ में लेकर स्कूल बस का इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं स्कूलों में भी ...और पढ़ें

गर्मी की छुट्टियों के बाद गुरुग्राम के स्कूलों में सोमवार को दिखी रौनक।
गर्मी की छुट्टियों के बाद गुरुग्राम के स्कूलों में सोमवार को दिखी रौनक।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गर्मी की छुट्टियों के एक महीने के बाद सोमवार से स्कूल खुल गए हैं। पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही लेकिन चहल-पहल खूब रही। इस दौरान कक्षाएं कम ही लग पाई। पूरे दिन स्कूल में विद्यार्थियों ने मस्ती की। सुबह सात बजे से ही शहर की सड़कों पर प्राइवेट स्कूलों की बसें दौड़ती नजर आई।

बच्चे स्कूल ड्रेस पहने हुए बैग हाथ में लेकर स्कूल बस का इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं स्कूलों में भी घंटी की आवाज सुनाई दी। प्राथमिक स्कूलों में भले ही बच्चों की संख्या कम रही हो लेकिन सीनियर सेकंडरी में विद्यार्थियों की संख्या ठीक रही। इनकी कक्षाएं भी लगाई गई।

अधिकारी ने कई स्कूलों का किया दौरा

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मुनी राम ने बताया कि उन्होंने सोहना खंड के कई स्कूलों का दौरा किया। यहां बच्चों की संख्या कम रही। ऐसे में शिक्षकों को कहा गया है कि वह बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करें और उन्हें स्कूल में नियमित रूप से आने के लिए कहें।

स्कूल शिक्षकों का कहना कि पहले दिन विद्यार्थियों का गृहकार्य देखा गया। इस बार का गृहकार्य विद्यार्थियों को अपने दादा-दादी और नाना-नानी तथा अन्य बुजुर्ग की मदद से पूरा करना था। इस गृह कार्य को विद्यार्थियों के अभिभावकों से चेक कराया जाएगा।

छुट्टी के बाद अभिभावक बच्चों को लेने पहुंचे स्कूल

एक महीने की छुट्टी के बाद स्कूल में बच्चों का पहला दिन था। ऐसे में प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के अभिभावक उन्हें छुट्टी के समय अपने वाहन से लेने पहुंचे। सरकारी स्कूलों में भी बच्चों के अभिभावक छुट्टी के समय गेट के बाहर खड़े नजर आए। अभिभावकों का कहना कि पहला दिन होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जाना चाहते थे। मन लगने के बाद नियमित रूप से स्कूल आएंगे।

यह भी पढ़ें- Gurugram Accident: केएमपी एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स के पास भीषण सड़क हादसा, चार की दर्दनाक मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।