विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Train: गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक जल्द शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन सेवा, रेवाड़ी के लोगों को भी होगा फायदा

By Aditya RajEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Fri, 17 Nov 2023 09:06 PM (IST)

गुरुग्राम से चंडीगढ़ (अजमेर-दिल्ली वंदे भारत) तक वंदे भारत रेल सेवा की जल्द ही शुरुआत होगी। जल्द ही ट्रेन की ...और पढ़ें

गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक जल्द शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन सेवा
गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक जल्द शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन सेवा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम से चंडीगढ़ (अजमेर-दिल्ली वंदे भारत) तक वंदे भारत रेल सेवा की जल्द ही शुरुआत होगी। जल्द ही ट्रेन की समय सारिणी जारी होगी। यह जानकारी रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. डीपी गोयल ने दी।

उन्होंने इसके लिए रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह, भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव के प्रति आभार जताया है। सभी के प्रयासों से यह रेल सेवा मिलना संभव हुआ है।

रेवाड़ी के लोगों को भी होगा फायदा

जिस दिन चंडीगढ़ तक वंदे भारत रेल का संचालन शुरू होगा, उस दिन स्वागत किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन से रेवाड़ी और गुरुग्राम के रेल यात्रियों को चंडीगढ़ तक जाने की सुविधा मिलेगी। डॉ. डीपी गोयल ने कहा उन्हें सीपीटीएम समीर कुमार राय की ओर से ट्रेन के संचालन की जानकारी दी गई है।

तीन राज्यों को मिलेगी कनेक्टिविटी

गुरुग्राम से चंडीगढ़ तक ट्रेन संचालन की मांग बहुत लंबे समय से वह कर रहे थे। तीन राज्य राजस्थान, हरियाणा व पंजाब इस ट्रेन के संचालन से कनेक्ट हो जाएंगे। चंडीगढ़ तक जाना पंजाब से भी कनेक्टिविटी मानी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Vande Bharat Train: दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, जानिए समय और स्टॉपेज

यह भी पढ़ें- Haryana News: मासूमों को जिहादी हथियार बनाकर कराया पथराव, नूंह में दलित महिलाओं पर पत्थरबाजी को लेकर VHP का बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।