Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurugram Crime: बाइक सवार लुटेरों का आतंक, सैर पर निकली तीन महिलाओं से लूटी चेन

    By Vinay TrivediEdited By: Sonu Suman
    Updated: Sat, 04 Nov 2023 07:21 PM (IST)

    गुरुग्राम में इन दिनों बाइक सवार लुटेरों ने आतंक मचा रखी है। लुटेरे खास कर सैर पर निकली महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार सुबह तीन अल ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में बाइक सवार लुटेरों ने तीन महिलाओं की चेन लूटी।
    गुरुग्राम में बाइक सवार लुटेरों ने तीन महिलाओं की चेन लूटी।

    HighLights

    1. सैर करने निकलीं थी तीनों महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी
    2. शहर और न्यू कालोनी थाना क्षेत्र में हुई तीन अलग-अलग घटनाएं
    3. तीनों वारदात में शामिल थे पल्सर सवार थे दो युवक, केस दर्ज

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर और न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सैर करने के लिए निकलीं तीन महिलाओं से पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने चेन छीन लीं। तीनों घटनाएं अलग-अलग हैं और एक घंटे के अंतराल पर हुई हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीनों ही वारदात में एक ही गिरोह शामिल है।

    शहर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी सरोज बाला ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार सुबह साढ़े छह बजे कुत्तों को रोटी देने के लिए निकली थीं। इसी दौरान घर जाते समय गली में पीछे से आए एक युवक ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और भाग गया। आगे जाकर वह पल्सर बाइक पर बैठकर युवक के साथ फरार हो गया।

    मूल रूप से ओड़िशा के कटक की रहने वालीं स्मिता पांडा ने बताया कि वह न्यू कॉलोनी के कृष्णा कॉलोनी में रहती हैं। वह शनिवार सुबह साढ़े सात बजे घर से सैर के लिए निकली थीं। इसी दौरान पल्सर सवार दो युवक उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। स्मिता ने बताया कि सोने की चेन 25 ग्राम की थी। आरोपितों ने मास्क लगा रखा था, इसलिए वह दोनों को पहचान नहीं पाईं।

    ये भी पढ़ेंः Gurugram: कंपनी के वॉशरूम में बनते थे महिला कर्मियों के VIDEO, एक कॉल ने खोला सफाईकर्मी की घिनौनी करतूत का राज

    ज्योति पार्क में भी सोने की चेन छीनने की घटना

    दूसरी ओर न्यू कॉलोनी के ज्योति पार्क में रहने वालीं सुदेश वर्मा के गले से भी पल्सर सवार दो युवक सोने की चेन लूट ले गए। उन्होंने बताया कि वह सुबह सैर करने के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान एक युवक आया और गले से चेन तोड़ ली। इसके बाद वह आगे खड़ी बाइक पर बैठकर भाग गया।

    खबरें और भी

    पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही

    दोनों आरोपित गीता भवन की तरफ फरार हो गए। सोने की चेन का वजन 15 ग्राम के करीब था। उसमें तीन ग्राम का सोने का लॉकेट था। दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ेंः कूरियर से इजरायल भेजा जा रहा था नशे का सामान, 2 करोड़ के मादक पदार्थ संग नारकोटिक्स विभाग ने तीन को किया गिरफ्तार