विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन ने कर दिया कांड, घरवालों ने कमरे में जाकर देखा तो उड़ गए होश

By Vinay TrivediEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Mon, 16 Oct 2023 04:00 PM (IST)

गुरुग्राम के बिलासपुर थाना क्षेत्र में दुल्हन का बड़ा कारनाम सामने आया है। दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ऐसा ...और पढ़ें

शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन ने कर दिया कांड
शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन ने कर दिया कांड

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में शादी के दूसरे दिन ही जेवर और नकदी लेकर दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर बिलासपुर थाने में दुल्हन और उसके परिवारवालों के विरुद्ध धाेखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

शादी के लिए देख रहे थे लड़की

बिलासपुर के भोडा खुर्द निवासी अशोक कुमार ने शिकायत में कहा कि वह अपने छोटे बेटे मोहित की शादी के लिए एक लड़की देख रहे थे। जुलाई के महीने में उनके परिचित गांव भटसाना निवासी मनीष ने मंजू नाम की महिला से उन्हें मिलवाया।

मंजू ने अपने परिचित में एक लड़की होने की जानकारी दी और शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद 25 जुलाई को प्रीती नाम की युवती को दिखाया गया। बताया गया कि लड़की गरीब परिवार से है और शादी का सारा खर्च अशोक कुमार को उठाना पड़ेगा।

झज्जर कोर्ट में हुई थी शादी

इसके लिए वे राजी हो गए। इसी दिन मनीष ने लड़की के कपड़े व अन्य सामान के नाम पर अशोक से एक लाख रुपये ले लिए। इसके बाद 26 जुलाई को झज्जर कोर्ट में युवक-युवती की शादी करा दी गई। रात में सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में Bumble डेट पर आए युवक के साथ हो गया खेला! iPhone, सोने की चेन और लाखों रुपये लेकर युवती हो गई रफू चक्कर

जब दूसरे दिन सुबह उठे तो प्रीती को कमरे में नहीं पाया। इसके बाद पता चला कि अलमारी से डेढ़ लाख रुपये और प्रीती को शादी के दौरान दिए गए गहने गायब हैं। अशोक ने उसके परिवारवालों और मनीष को फोन किया, लेकिन नहीं उठा।

यह भी पढ़ें- Gurugram News: पत्नी के सामने युवक ने खुद को मारी गोली, फिर हुआ कुछ ऐसा कि उठा ले गई पुलिस

थोड़े दिनों बाद जब मनीष ने फोन उठाया तो अशोक को झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने डीसीपी मानेसर से की। उनके आदेश पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।