Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दरिंदा निकला जीजा, 10 साल की साली के साथ की हैवानियत; फिर हत्या कर शव को बोरे में किया पैक

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 07:16 PM (IST)

    गुरुग्राम में जीजा ही साली का हत्यारा निकला। हत्या से पहले शख्स ने 10 वर्षीय साली को अपने हवस का शिकार बनाया था। हत्यारोपित जीजा के पकड़े जाने के बाद ...और पढ़ें

    जीजा ने हत्या से पहले 10 वर्षीय साली से की थी हैवानियत।
    जीजा ने हत्या से पहले 10 वर्षीय साली से की थी हैवानियत।

    HighLights

    1. बजघेड़ा में रहने वाला आरोपित बहला-फुसलाकर साली को अपने रूम पर ले गया था
    2. दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने गला दबाकर की थी हत्या, फिर शव छिपाने के लिए नाले में फेंका था
    3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर केस में पाक्सो की धाराएं जुड़ी, लड़की के प्राइवेट पार्ट में इंज्यूरी मिलीं

    विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। जो दस वर्षीय लड़की घर आने पर जीजा को मान सम्मान देती थी, उसे प्यार से खाना परोसती थी, वही लड़की अपने जीजा की हैवानियत का शिकार हो गई। एक महीने पहले झगड़े के बाद घर से गई पत्नी के वापस न आने पर आरोपित पति बहला-फुसलाकर अपनी साली को रूम पर ले आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

    लड़की परिवार को घटना के बारे में बता न दे, इसलिए उसने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बोरे में डालकर बजघेड़ा स्थित गंदे नाले में फेंक दिया।

    लड़की के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि

    हत्यारोपित जीजा के पकड़े जाने के बाद 15 अप्रैल को उसकी निशानदेही पर बजघेड़ा में गंदे नाले से बरामद किए गए 10 वर्षीय लड़की के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। 16 अप्रैल को पोस्टमार्टम के बाद 17 अप्रैल को इसकी रिपोर्ट पालम विहार थाना पुलिस को सौंपी गई।

    इसके आधार पर शुक्रवार को थाना पुलिस ने हत्या के केस में दुष्कर्म से संबंधित पाक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं। पोस्टमार्टम में यह भी पता चला कि लड़की के प्राइवेट पार्ट में मल्टीपल इंज्यूरी भी थीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौत से पहले भी लड़की अपार दर्द से जूझी होगी।

    12 अप्रैल को घर से लापता हो गई थी लड़की

    पालम विहार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने 12 अप्रैल की शाम से उसकी 10 साल की लड़की के लापता होने पर थाने में 13 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिश्तेदारों व स्वजन से बातचीत के आधार पर 15 अप्रैल को आरोपित जीजा को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में हत्या की वारदात स्वीकार की।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि एक महीने पहले उसकी पत्नी झगड़े के बाद घर से चली गई थी। वह कई बार ससुराल गया, लेकिन पत्नी वहां नहीं मिली। ससुरालवाले उसका पता भी नहीं बता पा रहे थे। इससे उसे बेइज्जती महसूस हुई और बदला लेने के लिए उसने अपनी साली की हत्या कर दी। लेकिन उसने पुलिस पूछताछ में दुष्कर्म की घटना नहीं बताई।

    छह साल पहले हुई थी शख्स की शादी

    हालांकि, पालम विहार पुलिस ने इसकी आशंका व्यक्त करते हुए जांच के लिए लिखा था। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया था कि उसकी बड़ी बेटी की शादी छह साल पहले आरोपित से हुई थी। पालम विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद केस में दुष्कर्म से संबंधित धाराएं जोड़ी गई हैं। अब आरोपित के विरुद्ध इस केस के तहत भी कार्रवाई होगी।

    यह भी पढे़ं- पोर्न एडिक्ट है एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न करने वाला शख्स, घटना से पहले और बाद में की थी गलत हरकत