विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chetak Express: चेतक एक्सप्रेस में तोड़फोड़, एक घंटे तक रोकी ट्रेन; कई यात्रियों को आई चोटें

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar
Published: Mon, 01 Jan 2024 05:00 AM (IST)

दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी जाने वाली 20473 चेतक एक्सप्रेस में रविवार रात गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की ...और पढ़ें

चेतक एक्सप्रेस में तोड़फोड़, एक घंटे तक रोकी ट्रेन
चेतक एक्सप्रेस में तोड़फोड़, एक घंटे तक रोकी ट्रेन

विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी जाने वाली 20473 चेतक एक्सप्रेस में रविवार रात गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़ की गई। नए साल पर खाटू श्याम जाने के लिए स्टेशन पर हजारों यात्री पहुंचे थे, लेकिन ट्रेन दिल्ली से ही भरकर आई थी। अंदर बैठे यात्रियों के दरवाजा नहीं खोलने पर बाहर खड़े यात्रियों ने हंगामा किया और फिर पथराव किया।

गुस्साए यात्रियों ने इंजन के आगे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन को रोक लिया

वहीं गुस्साए यात्रियों ने इंजन के आगे ट्रैक पर खड़े होकर ट्रेन को रोक लिया। करीब एक घंटे बाद जीआरपी के पहुंचने पर यात्रियों को ट्रैक से हटाया गया और रात नौ बजकर 40 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया। बताया गया है कि चेतक एक्सप्रेस रात साढ़े आठ बजे के बाद प्लेटफार्म नंबर एक पर आई। करीब पांच हजार यात्रियों की भीड़ ट्रेन में चढ़ने के लिए तैयार थी। ट्रेन पर पथराव की घटना से ट्रेन के कई शीशे टूट गए।

कई लोगों को आईं चोटें

ट्रेन के अंदर बैठे कई यात्रियों को पथराव के दौरान चोटें आईं। वहां मौजूद यात्रियों के मुताबिक इस दौरान यहां कोई भी पुलिसकर्मी नहीं दिखा। स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के दो थाने हैं, लेकिन तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया गया। बाद में गुस्साए यात्रियों को हटाया जा सका। करीब एक घंटे बाद ट्रेन को रवाना किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।