विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुग्राम: क्रइम ब्रांच की गिरफ्त में युवक, 9 लाख 92 हजार के नए नोट बरामद

By Amit MishraEdited By:
Published: Fri, 16 Dec 2016 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 16 Dec 2016 08:04 PM (IST)

मानेसर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने दो युवकों के पास से 9 लाख 92 हजार के नए नोट बरामद किए हैं।

News Article Hero Image

गुरुग्राम [जेएनएन]। बैंकों के आगे लाइन में खड़े लोग सौ रुपये के लिए परेशान हैं पर कमीशनखोरों के पास नए नोटों की कमी नहीं है। शुक्रवार देर शाम मानेसर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने दो युवकों के पास से 9 लाख 92 हजार के नए नोट बरामद किए हैं। बरामद किए गए नोट में 22 हजार सौ-सौ के नोट हैं बाकी दो हजार के नए नोट है।

पुलिस से पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वह रकम उन्हें रेवाड़ी के एक कपड़ा व्यापारी से मिली जिसे लेकर वह गुरुग्राम जा रहे थे। चालीस प्रतिशत कमीशन पर उन्हें नए नोट देकर पुराने नोट लेने थे। पुलिस कालाधन को सफेद करने वाले शख्स तक भी पहुंचने के प्रयास में लगी है। आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है।

गुरुग्राम: क्राइम ब्रांच की टीम ने बरामद किए 7 लाख 92 हजार के नए नोट

मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी मानेसर इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद व क्राइम ब्रांच प्रभारी राजकुमार की टीम के सदस्य मानेसर बस स्टैंड पर सादे कपड़ों में तैनात हो गए थे। पुलिस को बताया गया था कि दो युवक रोडवेज की बस से रकम लेकर आ रहे हैं। मानेसर बस स्टैंड पर रेवाड़ी के कांजीवाड़ा हेमंत तथा बास सिताबराय निवासी वरुण एक बस से उतरे। दोनों ने रकम को दो अलग-अलग बैग में ले रखा था।

पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो दोनों भागे पर खाकी वालों ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने बताया हेमंत कपड़े का कारोबार करता है वहीं वरुण बर्तन व्यवसायी है। दोनों ने कबूला कि नोटबंदी के मौके पर कालाधन सफेद बनाने वाले कई लोगों के संपर्क करने के बाद उन्होंने रकम का जुगाड़ किया।

IT के छापेे से हड़कंप, 20 फर्जी कंपनी बना 60 करोड़ काले धन को किया सफेद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।