विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

द्वारका एक्सप्रेस-वे को लेकर बड़ी खुशखबरी! डीसीपी ने बताया- आम लोगों के लिए कब खुलेगा गुरुग्राम का हिस्सा

Published: Tue, 02 Jan 2024 11:00 PM (IST)

वर्ष 2024 गुरुग्राम के लिए बहुत खास साबित होने वाला है। इस वर्ष जिले से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाएं धरातल ...और पढ़ें

द्वारका एक्सप्रेस-वे का गुरुग्राम का हिस्सा कब शुरू होगा
द्वारका एक्सप्रेस-वे का गुरुग्राम का हिस्सा कब शुरू होगा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि 2024 के दूसरे महीने तक द्वारका एक्सप्रेस-वे का गुरुग्राम भाग आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं अक्टूबर तक श्री शीतला माता मेडिकल कॉलेज भी बनकर तैयार हो जाएगा।

जिले के लिए खास होगा 2024

डीसी ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में जानकारी देते हुए कहा कि जिले के लिए वर्ष 2024 बहुत खास साबित होने वाला है। इस वर्ष जिले से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाएं धरातल पर साकार होंगी। साथ ही कई नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू होगा।

डीसी ने कहा कि इस साल के अंत तक श्रद्धालुओं को श्री शीतला माता का भव्य मंदिर देखने को मिलेगा। पुराने शहर में पार्किंग के लिए कमान सराय और सदर बाजार में पार्किंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया कि लघु सचिवालय में लाेगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नए लघु सचिवालय के निर्माण की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

नया भवन लघु सचिवालय के साथ लगते पार्किंग एरिया में बनाया जाएगा। इसमें 600 वाहनों की पार्किंग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। डीसी ने कहा कि गुरुग्राम -पटौदी- रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 352 डब्ल्यू का काम भी इसी वर्ष पूरा होने जा रहा है।उनके साथ सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग, हरियाणा के संयुक्त निदेशक (एनसीआर) रणबीर सिंह सांगवान तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

शहर को जलभराव से मिलेगी राहत

वाटिका चौक से एसपीआर के साथ 136 करोड़ रुपये की लागत से नई लाइन बिछाई जा रही है। जीएमडीए द्वारा बनाई जा रही इस ड्रेन के पूरा होने से दिल्ली-गुरुग्राम-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरसिंहपुर और करीब 15 से 20 सेक्टर में होने वाली जलभराव की समस्या निजता मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा शहर में जलभराव वाले ऐसे 110 स्थानों को चिन्हित किया गया है।

इन सभी स्थानों पर उचित प्लानिंग के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस साल के अंत तक पुराने गुरुग्राम में मेट्रो विस्तार का काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए एक स्पेशल बाडी का गठन किया है जो इस पूरे कार्य को करेगी।

यह भी पढे़ं- Driver Strike: गुरुग्राम में एक लाख कमर्शियल वाहनों के थमे पहिए, ड्राइवरों के हड़ताल से सब्जी के दामों में उछाल

एक महीने में प्रशासन को सौंप देंगे- NHAI

डीसी ने बताया कि आमजन के घर द्वार जाकर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जिले में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा, जनसंवाद कार्यक्रम में एक लाख 60 हजार लोगों की भागीदारी कर हरियाणा प्रथम स्थान पर है। वहीं गुरुग्राम जिला पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान पर है।

गुरुग्राम भाग लगभग तैयार द्वारका एक्सप्रेस-वे का गुरुग्राम भाग लगभग तैयार है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय में मुख्य अभियंता मनोज कुमार के अनुसार एनएचएआई फिलहाल कुछ जगहों पर कार्य कर रहा है। एनएचएआई की तरफ से भी कहा गया है कि वह एक महीने के अंदर ही इसे तैयार कर प्रशासन को सौंप देंगे।

यह भी पढ़ें- Corona in Gurugram: गुरुग्राम में डराने लगा कोरोना वायरस, महिला की मौत के बाद आज मिले दो और नए मरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।