Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Elvish Yadav: कम नहीं हो रही एल्विश यादव की मुश्किलें, सांप के साथ वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने अदालत में जमा की ATR

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 03:00 AM (GMT+05:30)

    एक गाने की शूटिंग के दौरान एल्विश यादव के गले में सांप का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। मामले में पुलिस ने वन विभाग की वन्य जीव शाखा में इ ...और पढ़ें

    सांप के साथ वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने अदालत में जमा की ATR
    सांप के साथ वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने अदालत में जमा की ATR

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। ओटीटी बिग बास विजेता एल्विश यादव के गले में सांप की वीडियो के मामले में पुलिस ने शनिवार को जिला अदालत में एटीआर जमा कर दी है। मामले की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास प्रगति राणा की अदालत में चल रही है।

    अदालत ने पिछली तारीख पर पुलिस को एटीआर जमा करने का आदेश दिया था। मामले में बादशाहपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि पीपल फार एनिमल संस्था के पदाधिकारी सौरव गुप्ता ने अदालत में याचिका दायर कर मामला दर्ज करने की मांग की है।

    इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था

    एक गाने की शूटिंग के दौरान एल्विश यादव के गले में सांप का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। मामले में पुलिस ने वन विभाग की वन्य जीव शाखा में इंस्पेक्टर राजेश चहल को वीडियो दिखाकर सांप की पहचान करने को कहा है।

    यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: ईयू का फंड रुकने के बाद रूस-यूक्रेन ने एक दूसरे पर किए ड्रोन हमले, बम धमाके में 26 घायल

    खबरें और भी