Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mulayam Singh Yadav Death: यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Mon, 10 Oct 2022 10:41 AM (GMT+05:30)

    Mulayam Singh Yadav Passes Away गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव न ...और पढ़ें

    Mulayam Singh Yadav Death News: नहीं रहे यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव
    Mulayam Singh Yadav Death News: नहीं रहे यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव

    गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav Passes Away) का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उन्होंने आज सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली।

    वह 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, 2 अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे।

    अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी जानकारी

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की पुष्टि की है।

    2 अक्टूबर से हालत बनी हुई थी गंभीर

    इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, मेदांता में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत 2 अक्टूबर से लगातार गंभीर बनी हुई थी। वह 2 अक्टूबर से ही लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही उन पर दवाइयों का कोई असर नहीं हो रहा था। उनकी किडनी की समस्या भी बढ़ गई थी।

    यूपी के सैफई में होगा अंतिम संस्कार

    जानकारी के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के सैफई में होगा। अगले कुछ घंटों बाद उनका शव सैफई ले जाया जाएगा।

    Mulayam Singh Yadav: समाजवाद के बड़े स्तंभ रहे मुलायम सिंह यादव का बड़ा है कुनबा

    राजनेताओं ने जताया दुख

    22 नवंबर 1939 को सैफई में जन्मे मुलायम सिंह यादव की पढ़ाई-लिखाई इटावा, फतेहाबाद और आगरा में हुई। मुलायम कुछ दिन तक मैनपुरी के करहल में जैन इंटर कॉलेज में प्राध्यापक भी रहे। 5 भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर मुलायम सिंह की 2 शादियां हुईं।

    पहली पत्नी मालती देवी का निधन मई 2003 में हो गया था। अखि‍लेश यादव मुलायम की पहली पत्नी के ही बेटे हैं। उनके निधन पर राजनेताओं ने दुख जताया है।

    मुलायम सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख, कहा - वह आपातकाल के दौरान थे लोकतंत्र के लिए प्रमुख सैनिक

    बढ़ाया गया था आक्सीजन का स्तर

    रविवार 9 अक्टूबर को मुलायम सिंह की हालत बिगड़ने पर आक्सीजन का लेबल बढ़ाया गया था। इससे करीब तीन घंटे बाद उनकी स्थिति पहले की तरह हो गई थी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उनकी हालत में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा था। इसके चलते उन्हें 2 अक्टूबर से लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट पर ही रखा गया था।

    उल्लेखनीय है कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर रविवार दोपहर को उनका 7वां हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया था। इसमें मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बताई गयी थी। वह ICU में वेंटिलेटर पर थे। रविवार को रामदास अठावले और यूपी भाजपा के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह उनका हाल जानने मेदांता पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा संरक्षक का हाल-चाल जाना था।

    खबरें और भी