विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: होटल में गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड दिव्या की हत्या, लाश लेकर हुए फरार; CCTV में दिखे आरोपी

Published: Wed, 03 Jan 2024 05:25 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 03 Jan 2024 06:03 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम में गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान दिव्या पाहुजा के ...और पढ़ें

गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा।
गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। गुरुग्राम में गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। उसकी गुरुग्राम के होटल सिटी प्वाइंट में हत्या की गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। हत्या का आरोप अभिजीत पर लगा है, जो होटल का मालिक है।

इसी होटल में हुई हत्या

पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो आरोपित शव को लेकर फरार हो गए। युवती की गोली मारकर हत्या की गई थी। वारदात को बस स्टैंड के पास सिटी प्वाइंट होटल में रात 11 बजे अंजाम दिया गया है। सीसीटीवी में आरोपी शव ले जाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस की टीम शव की तलाश में लगाई गई है। आरोपी शव को लेकर कहां गए हैं, इसका पता नहीं चला है।

संदीप गाडौली का 2016 में हुआ था एनकाउंटर

हरियाणा के नामी गैंगस्टर संदीप गाडौली (Gangster Sandeep Gadoli) का मुंबई में एनकाउंटर हुआ था। फरवरी, 2016 में मुंबई के एक होटल में हुए संदीप गाडौली के तथाकथित एनकाउंटर मामले में उसकी गर्लफ्रेंड दिव्या पाहुजा को गिरफ्तार किया गया था। एनकाउंटर के समय उसकी उम्र 20 वर्ष थी।

दिव्या पहुजा और संदीप गाडौली

ऐसे हुआ था एनकाउंटर

संदीप गाडौली का पीछा करते हुए गुरुग्राम पुलिस 7 फरवरी, 2016 को मुंबई के अंधेरी स्थित होटल में पहुंच गई। पुलिस होटल के कमरे में घुसी तो संदीप होटल के कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड दिव्या के साथ था। पुलिस की मानें तो जब उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद  गुरुग्राम पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया। गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड दिव्या पर पुलिस के साथ साजिश रचकर हत्या का आरोप लगा था।

मुंबई पुलिस की जांच में पलट गया खेल

एनकाउंटर के बाद मुंबई पुलिस की जांच में गुरुग्राम पुलिस फंस गई। हुआ यूं कि गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की ओर से मुंबई में पुलिस टीम पर हमले के चलते दर्ज कराई गई हत्या के प्रयास की FIR क्राइम ब्रांच के खिलाफ हत्या की धारा में बदल गई। इसके बाद जिस गुरुग्राम पुलिस की पीठ थपथपाई जा रही थी, वह उसमें खुद ही फंस गई।  इसके बाद संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड दिव्या और उसकी मां को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिव्या पर आरोप था कि जिस समय गुड़गांव पुलिस ने संदीप गाडौली को मारा था, उस समय वह उसके साथ थी।

ये भी पढ़ें- Gurugram: गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड दिव्या को मारने के बाद आरोपियों ने शव के साथ किया ये काम, CCTV में चौंकाने वाला खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।