यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gurugram: जब VIDEO कॉल पर लड़की उतारने लगी कपड़े... फिर युवक के साथ शुरू हुआ खतरनाक खेल
Gurugram Crime News लाजपत नगर निवासी एक युवक को गिरोह ने सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया। वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर उससे 62 ...और पढ़ें

HighLights
- सेक्सटॉर्शन का शिकार बना युवक से ट्रांसफर कराए 62 हजार।
- डीसीपी क्राइम के नाम पर कॉल कर युवक को धमकाया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। लाजपत नगर निवासी एक युवक को गिरोह ने सेक्सटॉर्शन का शिकार बनाया। वीडियो कॉल के दौरान आपत्तिजनक वीडियो बनाया और ब्लैकमेल कर उससे 62 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में लाजपत नगर निवासी युवक ने कहा कि वह 18 सितंबर को सदर बाजार गए थे। इस दौरान उन्हें एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। जब उन्होंने कॉल उठाई तो एक युवती ने कपड़े उतारने शुरू कर दिए।
दोबारा आई युवती की कॉल
इस पर उन्होंने कॉल को काट दिया। इसके बाद उसकी युवती की दोबारा कॉल आई। इस पर उन्होंने कॉल को काट दिया और नंबर को ब्लॉक कर दिया।
डीसीपी क्राइम के नाम पर धमकाया
20 सितंबर को उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई और फोन करने वाले ने डीसीपी क्राइम के नाम पर उसे धमकाया। उसने कहा कि वह उसके खिलाफ केस दर्ज कर रहा है। एक वीडियो भी उसे भेज रहा है, जो इंटरनेट मीडिया पर होने की बात कही।
ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में तेज बारिश होने से बढ़ी ठंडक, तेज हवा ने गिराया तापमान; पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से भी बदला मौसम
आरोपित ने उन्हें एक नंबर देकर यह वीडियो हटवाने की बात कही। जब उन्होंने नंबर पर फोन किया तो गिरोह ने उन्हें झांसे में लेकर 62 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।