विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC की परीक्षा देने गई युवती को देरी होने पर केंद्र में नहीं मिला प्रवेश, मां हुई बेहोश; VIDEO वायरल

Published: Tue, 18 Jun 2024 11:32 PM (IST)

Gurugram News संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की 16 जून को हुई परीक्षा में केंद्र पर देरी से पहुंचने पर ...और पढ़ें

यूपीएससी देरी से पहुंची परीक्षार्थी को प्रवेश नही मिलने पर परीक्षा केंद्र बाहर बेहोश पड़ी परीक्षार्थी की मां।
यूपीएससी देरी से पहुंची परीक्षार्थी को प्रवेश नही मिलने पर परीक्षा केंद्र बाहर बेहोश पड़ी परीक्षार्थी की मां।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की 16 जून को हुई परीक्षा में केंद्र पर देरी से पहुंचने पर एक परीक्षार्थी परीक्षा नहीं दे पाया। यह मामला गुरुग्राम के एक केंद्र का बताया जाता है है। केंद्र के बाहर परीक्षार्थी की मां बेहोश हो गई। इस घटना का वीडियो एक्स समेत अन्य इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

एक्स पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि केंद्र पर किस प्रकार परीक्षार्थी की मां बेहोश हो गई और उनके पिता केंद्र के स्टाफ को कोस रहे हैं। जबकि परीक्षार्थी द्वारा अभिभावक को यह समझाया जा रहा है कि वह ऐसा न करें। अगली बार फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

दरअसल, परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने के कारण परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। गेट बंद होने के बाद भी उनके अभिभावक वहीं खड़े रहे और केंद्र में स्टाफ से विनती करते दिखे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।