यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Assembly Election: हरियाणा 35 दिन पहले चुन लेगा सरकार, विधानसभा चुनाव में 100 पार वाले 10000 डालेंगे वोट
Haryana Assembly Election 2024 हरियाणा के विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। खिलाड़ियों के प्रदेश हरियाणा में एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वोट डालन ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है।
- एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और चार अक्टूबर को मतगणना होगी।
- 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। Haryana Assembly Election 2024 मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज यानी शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। हरियाणा में एक अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद चार अक्टूबर को मतगणना होगी। इस बार राज्य (Haryana) में 35 दिन पहले चुनाव होने जा रहे हैं।
चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई तारीखों के अनुसार, हरियाणा में पांच सितंबर को नामांकन होगा। इसके बाद 90 विधानसभाों के लिए एक अक्टूबर को वोट पड़ेंगे। फिर चार अक्टूबर को मतगणना की जाएगी। मतलब चार अक्टूबर को हरियाणा के लोगों को अपना नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।
हरियाणा में हैं 90 विधानसभा
हरियाणा में 90 विधानसभा, 73 जनरल विधानसभा हैं। 17 विधानसभा आरक्षित हैं। बताया गया कि हरियाणा में 2 करोड़ 1 लाख मतदाता हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हरियाणा खिलाड़ियों का प्रदेश है। उन पर पूरे देश को गर्व है।
चुनाव आयोग ने 2019 में 21 सितंबर को चुनाव घोषित किए थे। लेकिन इस बार 35 दिन पहले ही विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान किया गया। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल तीन नवंबर 2024 तक है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा हरियाणा की तैयारियों का जायजा लिया गया है। सभी में चुनाव की ललक दिखाई दी। चुनाव आयोग द्वारा कहा गया कि हरियाणा का हेल्दी लाइफ स्टाइल है। इस राज्य में 10 हजार से अधिक मतदाता 100 साल से ऊपर के हैं।
खबरें और भी
राजीव कुमार ने कहा कि 27 अगस्त को मतदाता सूची प्रकाशित होगी। सभी को कॉपी मिल जाएंगी। फिर भी कोई मतदाता छूट गया तो नामांकन से पहले वह जुड़वा सकता है।
पोलिंग 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन
हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में स्लम व बहुमंजिली इमारतों के एरिया में मल्टी स्टोरी हाउसिंग सोसायटी में पॉलिंग स्टेशन बनेंगे। गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत में बनेंगे। सभी मतदान केंद्रों में 100 प्रतिशत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
चुनाव आयोग के अनुसार, 85 साल से ऊपर के लोगों को घर से ही वोट डालने की सुविधा मिलेगी। सभी पोलिंग केंद्रों पर 100 प्रतिशत सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।