यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gurugram Violence: उपद्रवियों ने मीट की दुकान में लगाई आग, लांगड़ा गांव तक पहुंचे नूंह हिंसा के शोले
नूंह हिंसा को हुए 12 दिन हो गए हैं लेकिन इसकी लपटें अभी भी थमी नहीं हैं। कहीं न कहीं लगातार छिटपुट घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को ही खबर आई है कि गुरुग् ...और पढ़ें

HighLights
- नूंह हिंसा के 12 दिन बाद भी जारी हैं छिटपुट घटनाएं
- गुरुग्राम के गांव लांगड़ा तक पहुंची हिंसा की आग
- उपद्रवियों ने मीट की दुकान जलाकर की राख
गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। नूंह हिंसा की आग गुरुग्राम के गांव लांगड़ा में भी पहुंच गई है। गौरतलब है कि कुछ उपद्रवियों ने यहां एक मीट की दुकान में आग लगा दी। इससे सारा सामान जलकर राख हो गया।
दुकानदार सिकंदर की शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सिकंदर का आरोप है कि धार्मिक दंगों के चलते उनकी दुकान में आग लगाई गई है।