विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: गुरुग्राम में पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, खून से सने कपड़ों के साथ घर लौटी मासूम

By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
Published: Wed, 04 Oct 2023 04:30 AM (IST)

Gurugram नाबालिग की मां ने कहा कि उसी इमारत में रहने वाला एक लड़का कथित तौर पर उनकी बेटी को ...और पढ़ें

गुरुग्राम में पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)
गुरुग्राम में पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची से किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. बच्ची खून से सने कपड़ों के साथ रोती हुई घर लौटी।
  2. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगाः पुलिस

पीटीआई, गुरूग्राम: 8 साल की एक लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी सोमवार शाम को खून से सने कपड़ों के साथ रोती हुई घर लौटी।

समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, शिकायत में कहा गया है कि नाबालिग की मां ने कहा कि उसी इमारत में रहने वाला एक लड़का कथित तौर पर उनकी बेटी को छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर, यहां सेक्टर 51 के महिला पुलिस स्टेशन में POCSO अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ेंः शिवाजी के 'वाघ नख' को स्वेदश लाने की तैयारी पूरी, लंदन में महाराष्ट्र सरकार ने साइन किया MoU

आरोपी नाबालिग है या वयस्क स्पष्ट नहीं

अधिकारी ने कहा, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आरोपी नाबालिग है या वयस्क। जांच चल रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।