विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram Nikay Chunav: कांग्रेस किन मुद्दों पर लड़ेगी निकाय चुनाव? खुद ही कर दिया क्लियर

Published: Tue, 18 Feb 2025 05:19 PM (IST)

Gurugram News कांग्रेस ने गुरुग्राम नगर निगम चुनाव (Gurugram Nagar Nigam Chunav) में भाजपा को घेरने के लिए कई मुद्दे ...और पढ़ें

जलभराव और वार्डों में गंदगी के मुद्दे पर निगम चुनाव लड़ेगी कांग्रेस।
जलभराव और वार्डों में गंदगी के मुद्दे पर निगम चुनाव लड़ेगी कांग्रेस।

HighLights

  1. कांग्रेस ने निगम चुनाव के लिए कई स्तर पर कमेटियों का गठन किया है।
  2. प्रचार कमेटी में जिला, प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर के भी नेता शामिल।
  3. वार्ड स्तर पर सभा कर भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाएगी कांग्रेस।

विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में प्रदेश और जिले में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित कांग्रेसियों ने निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को घेरने के लिए कई मुद्दे तैयार किए हैं।

कांग्रेसी गुरुग्राम में जलभराव, गंदगी, शीतला माता मंदिर का निर्माण, सड़क निर्माण के मुद्दे को लेकर चुनाव में जाएंगे। फरवरी शुरुआत में निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही पार्टी इसकी तैयारियों में युद्धस्तर पर जुटी हुई है।

पहले सप्ताह में ही कई स्तर पर बैठकें कर विभिन्न कमेटियों का गठन किया और सभी कमेटियों को उनकी जिम्मेदारी दी गई। प्रचार और मेनिफेस्टो कमेटी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया। जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं से निकाय चुनाव को लेकर मुद्दों की भी जानकारी ली गई।

इसमें तय किया गया कि पार्टी जलभराव, गंदगी, सड़क निर्माण व अन्य शहर के मुद्दों को जोर-शोर से प्रचार के दौरान उठाएगी। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की नाकामियां और कांग्रेस की योजनाएं बताएंगे।

निगम चुनाव कमेटी में शहरी जिला संयोजक पंकज डावर ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस गुरुग्राम में जलभराव, गंदगी, सिविल अस्पताल का निर्माण, शीतला माता मंदिर का निर्माण, सड़क निर्माण, जाम और पार्किंग के मुद्दे को उठाएगी। थोड़ी सी वर्षा में ही गुरुग्राम में घुटनों तक जलभराव हो जाता है।

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर पानी भरने से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। पिछले दस सालों से मिलेनियम सिटी की यही स्थिति है। यहां सिविल अस्पताल को तोड़कर पार्किंग बना दी गई।

यह दोबारा कब बनेगा पता नहीं। शहर के शीतला माता मंदिर का निर्माण भी अभी पूरा नहीं हो पाया है। पुराने गुरुग्राम में यातायात व्यवस्था का बुरा हाल है। इन सभी मुद्दों को चुनाव में जोर-शोर से उठाया जाएगा।

मिलेनियम सिटी की बदहाली, जन सुविधाएं को लेकर जनता के बीच वोट की अपील की जाएगी। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के लिए कई वादे किए थे। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। शहर में सीवर व्यवस्था फेल है। गर्मियों में पेयजल नहीं मिलता। पुराने और नए शहर की सड़कें खराब हैं। हर जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इन सभी मुद्दों को प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता उठाएंगे।

करण सिंह दलाल, पूर्व मंत्री, गुरुग्राम जिला प्रभारी

यह भी पढ़ें: Gurgaon Nikay Chunav: कांग्रेस ने नगर निगम के वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की लिस्ट की जारी, किसे कहां से मिला टिकट?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।