Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़े 42 लाख ठगी करने वाले 2 आरोपित, पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर ऐंठे थे रुपये

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 02:48 PM (IST)

    गुरुग्राम में ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर एक युवक से टेलीग्राम एप पर इन्वेस्ट कराकर 42 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना पश्चिम पुलिस ने ...और पढ़ें

    गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़े 42 लाख ठगी करने वाले 2 आरोपित।
    गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़े 42 लाख ठगी करने वाले 2 आरोपित।

    HighLights

    1. पुलिस के हत्थे चढ़े 42 लाख ठगी करने वाले 2 आरोपित
    2. साइबर ठगों ने पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर ऐंठे थे रुपये

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब देने के नाम पर एक युवक से टेलीग्राम एप पर इन्वेस्ट कराकर 42 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना पश्चिम पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान इनसे पूछताछ की जाएगी।

    यूट्यूब वीडियो लाइक और सब्सक्राइब करने का दिया था काम

    पुलिस के अनुसार, एक युवक ने नौ अप्रैल को साइबर थाना पश्चिम में शिकायत दी थी कि साइबर ठगों ने ऑनलाइन पार्ट टाइम जाब देने के नाम पर यूट्यूब चैनल को लाइक व सब्सक्राइब करने का काम दिया था और शुरुआत में इसके लिए रुपये भी दिए।

    आरोपितों ने उन्हें टेलीग्राम एप पर ले जाकर एक ग्रुप से जोड़ दिया। इसके बाद टास्क कराए और कई बार में 42 लाख रुपये जमा करा लिए। साइबर थाना पश्चिम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

    यह भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल ने जारी किया 'विंटर एक्शन प्लान', खुले में कचरा जलाने से लेकर डीजल वाहनों पर रहेगी रोक

    बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार ने तकनीकी सहायता लेकर बुधवार को पालम विहार से दो आरोपितों को धर दबोचा। इनकी पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी नवदीप कुमावत व उदयपुर निवासी सचिन नामा के रूप में हुई।

    पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित नवदीप के बैंक खाते में ठगी गई राशि को ट्रांसफर किया गया था। इसे सचिन ऑपरेट कर रहा था। खाते में रुपये ट्रांसफर करवाने के लिए नवदीप को सचिन नामा ने 25 हजार रुपये कमीशन के तौर पर दिए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Delhi: 25 करोड़ की चोरी मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, छत्तीसगढ़ से 2 आरोपी गिरफ्तार, गहने-कैश बरामद