Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurugram News: क्लब में ड्रग्स की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, युवती समेत तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 10:55 AM (IST)

    गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित एक क्लब में नशीले पदार्थ और ड्रग्स प्रयोग होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में युवती समेत तीन विदेश ...और पढ़ें

    पुलिस टीम क्लब में पहुंचकर तलाशी लेने लगी तो हमला कर दिया। फाइल फोटो
    पुलिस टीम क्लब में पहुंचकर तलाशी लेने लगी तो हमला कर दिया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. विदेशी नागरिकों द्वारा सरकारी कार्य में रोकने पर युवती समेत तीन गिरफ्तार
    2. अवैध वीजा के रह रहे थे आरोपित, क्लब में नशे करने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-67 में एक क्लब में अवैध रूप से विदेशी नागरिकों द्वारा नशे करने की सूचना पर पहुंची अपराध शाखा सेक्टर-31 की टीम के काम में बाधा डालने पर एक युवती समेत तीन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तारी हुई आरोपितों की पहचान नाइजीरिया निवासी अलीमा मुस्तफा, साउथ अफ्रीका निवासी मिकोलब और कैमारा के रूप में हुई है। टीम की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

    नशा करते मिले विदेशी नागरिक

    सेक्टर-39 अपराध शाखा को सोमवार को सूचना मिली थी कि सेक्टर-67 के फ्लाइंग-7 क्लब में विदेशी नागरिकों द्वारा अवैध रूप से नशे का सेवन किया जा रहा है। टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर कई विदेशी नागरिक नशे का सेवन करते हुए मिले।

    पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू की तो विदेशी नागरिकों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने लगे। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो आरोपितों के पास कोई वीजा हीं मिला।