यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gurugram: पुलिसकर्मी ने सरकारी राइफल से गोली मारकर की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो बनाकर बोला- एक महिला...
Gurugram Crime News गुरुग्राम में एक पुलिसकर्मी ने खुद को गोली से मारकर मौत के घाट उतार दिया। वह एक महिला मित्र से परेशान हो गया था। आरोप है कि वह उसे ...और पढ़ें

HighLights
- महिला मित्र के उत्पीड़न से त्रस्त पुलिसकर्मी ने गोली मारकर की आत्महत्या।
- नगरपालिका परिषद में तैनात था मृतक, शव पोस्टमार्टम को भेजा।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। नगरपालिका परिषद कार्यालय में तैनात के पुलिसकर्मी ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने खुद को गोली मारने से पहले फोन में एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने एक महिला व उसके साथियों पर झूठे के फंसाने की धमकी देने और मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मृतक के स्वजन को सूचित कर दिया है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
दो वर्ष पूर्व महिला के संपर्क में आया
बुलंदशहर के रहने वाले पम्मी कुमार नगरपालिका स्थित ईवीएम रूम में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात थे। मंगलवार शाम को पम्मी ने अपने फोन में वीडियो बनाया। वीडियो में पम्मी ने बताया दो वर्ष पूर्व वह एक महिला के संपर्क में आया। बाद में दोनों के बीच संबंध बन गए।
पैसे देने का दबाव बनाना शुरू
कुछ वक्त के बाद महिला ने पम्मी पर पैसे देने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। बीते कुछ महीनों में आरोपिता अपने दो साथियो के साथ मिलकर मृतक को दुष्कर्म में केस में फंसाने के नाम पर ब्लैकमेल करने के साथ-साथ और उसका मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर रही थी।
सरकारी राइफल से खुद को मारी गोली
मृतक ने अपने आत्मघाती निर्णय का जिम्मेदार आरोपी व उसके साथियों के बताया। वीडियो बनाने के बाद रात साढ़े आठ बजे पम्मी ने सरकारी राइफल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
खबरें और भी
डीसीपी विवेक चंद यादव नें बताया घटना के बारे में मृतक के स्वजन को सूचित कर दिया गया है। मृतक द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर महिला व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।