Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    छह साल पहले महिला की हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, झारखंड में तीसरी पत्नी के साथ रह रहा था

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sat, 14 Oct 2023 04:00 AM (IST)

    हत्या करने के बाद आरोपित झारखंड के राजमहल में जाकर रहने लगा और वहां रिक्शा चलने लगा। पुलिस ने आरोपित के बारे में जानकारी जुटाकर उसको गिरफ्तार किया। पू ...और पढ़ें

    छह साल पहले महिला की हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोपित गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)
    छह साल पहले महिला की हत्या कर शव नाले में फेंकने का आरोपित गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। छह साल पहले घासोला गांव के पास एक महिला की हत्या करने के आरोपित को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। सदर थाना पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया था।

    मृतक महिला की उस समय पहचान भी नहीं हो पाई थी। पुलिस ने छह साल बाद महिला की हत्या करने के आरोपित को झारखंड से गिरफ्तार किया है। नौ फरवरी 2017 को सदर थाना पुलिस को घासोला गांव की झुग्गी के पास नाले में एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस को महिला की हत्या के बारे में कोई सफलता नहीं मिली थी।

    सहायक पुलिस आयुक्त वरुण दहिया ने बताया कि पुलिस थाना में की जाने वाली जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने पुलिस को मृतक महिला के बारे में कुछ जानकारी उपलब्ध कराई। इस सूचना के आधार पर सदर थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र ने एक टीम का गठन कर जानकारी जुटाई। मृतका की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाली अनीता के रूप में हुई।

    एक अस्पताल में काम करने के दौरान झारखंड के रंग बहादुर यादव से अनीता की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों तिगरा गांव में एक किराए के मकान पर साथ रहने लगे। आरोपित रंग बहादुर यादव पहले से शादीशुदा था, लेकिन उसकी पत्नी उस दौरान अपने मायके गई हुई थी। साथ रहने के दौरान आरोपित रंग बहादुर यादव को अनीता का किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का शक हुआ।

    खबरें और भी

    इसी शक में उसने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपित झारखंड के राजमहल में जाकर रहने लगा और वहां रिक्शा चलने लगा। पुलिस ने आरोपित के बारे में जानकारी जुटाकर उसको गिरफ्तार किया। पूछताछ में उतने बताया कि वह हत्या करने के बाद यहां से फरार हो गया था। अब वह झारखंड में किसी अन्य महिला के साथ रह रहा था। जिस महिला के साथ रह रहा था। वह आरोपित की तीसरी पत्नी है।