Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: जजपा पार्टी चुनाव से पहले चलाएगी खास अभियान; घर-घर जाकर भापेंगे लोगों का मिजाज

    Updated: Sun, 25 Aug 2024 10:51 PM (GMT+05:30)

    Haryana Election 2024 हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने तैयारी पूरी कर दी है। जजपा पार्टी पूरे प्रदेश में घर-घ ...और पढ़ें

    जननायक जनता पार्टी (जजपा) घर-घर अभियान चलाकर लोगों के मिजाज को भांपेगी।
    जननायक जनता पार्टी (जजपा) घर-घर अभियान चलाकर लोगों के मिजाज को भांपेगी।

    HighLights

    1. घर-घर अभियान चलाकर लोगों के मिजाज को भांपेगी जजपा।
    2. पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों से संवाद।
    3. लगातार एक सप्ताह तक अभियान चलाने के बाद की जाएगी प्रत्याशियों की घोषणा।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। Haryana Election 2024 प्रत्याशियों की घोषणा करने से पहले जननायक जनता पार्टी (जजपा) घर-घर अभियान चलाकर लोगों के मिजाज को भांपेगी। सोमवार से अगले एक सप्ताह तक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के बारे में चर्चा करेंगे। इससे पता चल सकेगा कि पार्टी व प्रत्याशियों के बारे में लोगों की क्या राय है।

    अभियान की रिपोर्ट के आधार पर अगले महीने के पहले सप्ताह में पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। जिले के चारों सीटों पर पार्टी प्रत्याशी खड़ा करेगी।

    विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जिले में पार्टी पदाधिकारियों के साथ उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से चुनाव की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की।

    यह भी पढ़ें- क्या है कांग्रेस का प्लान?: ये हॉट सीट गंवाना नहीं चाहती पार्टी, समझिए पूरा गणित; 2019 में BJP ने मारी थी बाजी

    पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी

    इसके बाद कहा कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। प्रत्याशियों की घोषणा से पहले लोगों की राय लेगी। पार्टी व प्रत्याशियों के बारे में लोग क्या सोचते हैं, इसके बारे में जानकारी हासिल करना आवश्यक है। जानकारी हासिल करने के बाद जब पार्टी चुनाव मैदान में जाएगी तो बेहतर तरीके से लड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- J&K Election: राजौरी से उम्मीदवार तय करने को लेकर टेंशन में भाजपा, टिकट नहीं मिला तो कई दिग्गज छोड़ देंगे पार्टी

    कहा कि घर-घर अभियान के दौरान पदाधिकारी एक-एक व्यक्ति से संवाद करें। उनकी समस्याएं सुनें। उनकी समस्याओं का समाधान कैसे हो सकता है, इसके बारे में भी जानें। विरोधियों के झूठ को बेनकाब करने का भी काम करें। पार्टी ने सत्ता में रहने के दौरान जो कार्य किए हैं, उनके बारे में लोगों को बताएं।

    इस मौके पर कौन-कौन रहा मौजूद

    इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष श्योचंद यादव, रिषीराज राणा, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र टीकली, कर्नल सुखिवंदर राठी, कृष्णा गाडौली, सन्नी कटारिया, बलराम नांदल आदि मौजूद रहे। पदाधिकारियों से संवाद करने के बाद दुष्यंत चौटाला बीपीटीपी सोसायटी में पहुंचे। वहां पिछले महीने स्विमिंग पूल में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। उसके स्वजन से मुलाकात की।

    खबरें और भी