Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Election 2024: हरियाणा में बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार? BJP प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का दावा

    Updated: Wed, 14 Aug 2024 02:26 PM (GMT+05:30)

    Haryana Chunav 2024 हरियाणा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बुधवार को गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि तीसरी बार भाजपा की सरकार बन ...और पढ़ें

    Haryana News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का सम्मान करते पार्टी के स्थानीय नेता। फोटो जागरण
    Haryana News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का सम्मान करते पार्टी के स्थानीय नेता। फोटो जागरण

    HighLights

    1. जिला भाजपा ने किया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बड़ौली का अभिनंदन।
    2. समारोह में बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना तय।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ( Mohan Lal Badoli) ने कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार कांग्रेस (Haryana Congress) की हार तय ही नहीं है बल्कि सुपड़ा साफ हो जाएगा। झूठ की राजनीति अधिक समय तक नहीं चलती है। प्रदेश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह समझ चुकी है। जनता ने भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता में बैठाने का मन बना लिया है। हर वर्ग के लोग पार्टी व सरकार की नीतियों से खुश हैं।

    CM गरीब, महिला, किसानों के विकास के लिए कर रहे काम-बड़ौली

    मंगलवार शाम सेक्टर-17 स्थित ब्लिस बैंक्वेट हाल में जिला भाजपा (Haryana BJP) की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर भाजपा हर चुनाव को जीतती है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गरीब, युवा, महिला और किसानों की उन्नति के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) द्वारा की जा रही घोषणाओं से हरियाणा के लोगों के चेहरों पर खुशियां हैं। 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है। गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देकर बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है। लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतकर उत्साह मना रही कांग्रेस पर मुख्यमंत्री सैनी की घोषणाओं ने ब्रेक लगा दिया है।

     जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर तीसरी बार सरकार-BJP

    मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली से हरियाणा में और बेहतर माहौल भाजपा के पक्ष में बन गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष व हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा ने कहा कि सेवा ही संगठन की मूलभावना से भाजपा के कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के दम पर तथा जनता के आशीर्वाद से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

    खबरें और भी

    जिला अध्यक्ष कमल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष और सम्मेलन में आए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। सम्मेलन में प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला प्रभारी संदीप जोशी, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक उद्योगपति बोधराज सीकरी।

    व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल, खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मुकेश शर्मा पहलवान, पूर्व मेयर मधु आजाद, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, युवा नेता महेश चौहान, जिला मीडिया प्रभारी गजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। अभिनंदन समाराेह के बाद बड़ौली प्रदेश भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बोधराज सीकरी एवं प्रदेश भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक मुकेश शर्मा पहलवान सहित कई नेताओं के आवास पर पहुंचे और लोगों के साथ चाय पर संवाद किया। सभी जगह प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें: 'अच्छे कार्यों के लिए बढ़-चढ़कर दान करना हमारी परंपरा', गुरुग्राम में बोले सीएम नायब सिंह सैनी