Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurugram Factory Blast: फैक्ट्री ब्लास्ट में मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख का मुआवजा देगी हरियाणा सरकार

    Updated: Thu, 27 Jun 2024 06:07 PM (IST)

    दौलताबाद (Daulatabad factory blast) फैक्ट्री हादसे में अपने को खोने वाले और घायलों के स्वजन ने आज सुबह सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

    दौलताबाद फैक्ट्री हादसे में मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख मुआवजा देगी सैनी सरकार। फाइल फोटो
    दौलताबाद फैक्ट्री हादसे में मृतक के परिवार को पांच-पांच लाख मुआवजा देगी सैनी सरकार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मृतकों के स्वजन को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा-सीएम सैनी।
    2. मृतक के परिजन ने कहा-मुआवजा राशि काफी कम।
    3. कौशिक कुमार की हादसे में मौके पर हो गई थी मौत।

    विनय त्रिवेदी, गुरुग्राम। दौलताबाद फायर बाल फैक्ट्री हादसे में घायल और मरने वालों के स्वजन गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने पहुंचे। लक्ष्मण विहार निवासी उपेंद्र सिंह और रीता देवी ने बताया कि उनके बेटे कौशिक कुमार की हादसे में मौत हो गई थी और दूसरा बेटा ऋषिकेश दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है।

    मृतक के स्वजनों ने एक करोड़ रुपये की रखी थी डिमांड

    उनके साथ पूर्वांचल समाज के कुछ लोग भी पहुंचे। सभी ने मृतक के स्वजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा और घायलों को 20 लाख रुपये आर्थिक मदद की मांग की। मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने मृतकों के स्वजन को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा और घायलों के इलाज का खर्चा देने का आश्वासन दिया।

     मुआवजा राशि काफी कम- मृतक के स्वजनों ने कहा

    बता दें कि कौशिक का शव अभी भी पोस्टमार्टम हाउस में है। परिवार के लोग शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस में शव लेने जाएंगे। हालांकि, उनका कहना है कि मुआवजा राशि काफी कम है।

    सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए। मौके पर पूर्वांचल एकता मंच के संजय सिंह, धर्मबीर भारती, रणधीर राय, विपिन जायसवाल, सत्येंद्र सिंह, राजेश पटेल व अन्य लोग मौजूद रहे।

    खबरें और भी