विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हरियाणा पुलिस के जवान की गुरुग्राम में गोली मारकर हत्या, पत्नी की कहानी पर शक

By Vinay TrivediEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Thu, 02 Nov 2023 06:07 PM (IST)Updated: Thu, 02 Nov 2023 08:14 PM (IST)

हरियाणा पुलिस के जवान 50 वर्षीय राजबीर की संपत्ति विवाद में सिर में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

हरियाणा पुलिस के जवान की गोली लगने से मौत, रेवाड़ी जीआरपी में तैनात थे राजबीर
हरियाणा पुलिस के जवान की गोली लगने से मौत, रेवाड़ी जीआरपी में तैनात थे राजबीर

HighLights

  1. पत्नी को भी गोली लगी, अस्पताल में भर्ती
  2. शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 10 थाना क्षेत्र में हरियाणा पुलिस के जवान 50 वर्षीय राजबीर की संपत्ति विवाद में सिर में तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पुलिसकर्मी की पत्नी की बांह में भी गोली लगी है। उनका इलाज मेदांता में चल रहा है। उन्होंने गोली चलाने की बात स्वीकार की है।

हत्या के बाद बेटा फरार

वहीं हत्या के बाद से बेटा फरार है। इस पर पुलिस को उनकी कहानी पर शक है। थाना पुलिस ने राजबीर के भाई सतबीर की शिकायत पर पत्नी और बेटे पर हत्या का मामला दर्ज किया है। मूल रूप से खेड़कीदौला के शिकाेहपुर गांव के रहने वाले राजबीर रेवाड़ी जीआरपी थाने में तैनात थे।

पत्नी को भी लगी गोली

वह इस समय गुरुग्राम के सेक्टर 10 में पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। बुधवार देर रात उनकी गोली लगने के कारण मौत हो गई। इस दौरान उनकी पत्नी को भी गोली लगी है। जब यह घटना हुई तब घर में सिर्फ राजबीर, उनकी पत्नी और उनका बेटा मौके पर मौजूद थे।

राजबीर के बड़े भाई शिकोहपुर निवासी सतबीर सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई राजबीर की मौत हो गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर 10 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को पत्नी की कहानी पर शक

साथ ही घायल महिला को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सतबीर की माने तो राजबीर का बेटा अनु उर्फ यश अपने पिता पर गांव वाली दादा लाई जमीन उसके नाम करने का दबाव बनाता था। वहीं राजबीर की पत्नी ने पूछताछ में कहा कि देर रात घर झगड़ा हो गया था। इसी दौरान गोली चल गई। एक गोली उनकी बांह में लगी।

इसके बाद उन्होंने गोलियां चलाईं। इसमें ही उनकी मौत हो गई। वहीं बेटा अनु इस घटना के बाद से ही फरार है। प्राथमिक जांच में राजबीर की पत्नी की बातें पुलिस को भी संदिग्ध लगीं। इसके बाद सतबीर की शिकायत पर पत्नी और बेटे के विरुद्ध हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया।

सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। भाई के बयान मां-बेटे के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश होगा। -भूपेंद्र कुमार, डीसीपी वेस्ट

Also Read-

मर्चेंट नेवी में हैं पति, 3-4 में एक बार घर आते हैं और करते हैं... महिला और बेटे ने लगाए ये गंभीर आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।