Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manmohan Singh: भूकंप और आग से बचाव का क्या है मनमोहन सिंह से कनेक्शन, पूर्व सेनाध्यक्ष ने बातचीत में किया खुलासा

    Updated: Fri, 27 Dec 2024 01:17 AM (IST)

    Manmohan Singh डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी नेता और कुशल अर्थशास्त्री थे। उनके कार्यकाल में देश ने आर्थिक रूप से प्रगति की और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प् ...और पढ़ें

    Manmohan Singh Died: डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी नेता और कुशल अर्थशास्त्री थे। फाइल फोटो
    Manmohan Singh Died: डॉ. मनमोहन सिंह एक दूरदर्शी नेता और कुशल अर्थशास्त्री थे। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल एनसी विज ने कहा डा. मनमोहन सिंह से बहुत कुछ सीखने को मिला।
    2. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन डा. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही किया गया।

    आदित्य राज, गुरुग्राम।Manmohan Singh Passes Away: जाने माने अर्थशास्त्री व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सरलता, सौम्यता व सादगी के प्रतीक थे। वह दूरद्रष्टा थे। बहुत आगे की सोचते थे। सेना की मजबूती से लेकर देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर वह प्रयासरत रहे।

    राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) का गठन उनके शासनकाल में ही हुआ। आज यह प्राधिकरण देश की सुरक्षा में विशेष भूमिका निभा रहा है। ये बातें डॉ. मनमोहन सिंह के शासनकाल के दौरान सेनाध्यक्ष व राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वाइस प्रेसिडेंट रहे जनरल एनसी विज ने दैनिक जागरण से फोन पर बातचीत कही।

    मनमोहन सिंह को हर क्षेत्र की थी गहरी जानकारी-जनरल एनसी विज

    उन्होंने कहा कि डा. मनमोहन सिंह से जब भी बातचीत करता था तो कुछ न कुछ नई जानकारी मिल जाती थी। वह सही मायने में विद्वान थे। उनकी विद्वता की कोई सीमा नहीं थी। हर क्षेत्र की गहरी जानकारी उन्हें थी।

    जनरल एनसी विज, पूर्व सेनाध्यक्ष

    बातचीत के दौरान किसी भी विषय पर इतना कुछ कह जाते थे जैसे कि वे हर विषय के विशेषज्ञ हों। सेना की मजबूती की बात वह हमेशा किया करते थे। वह नई तकनीकी को विकसित करने पर हमेशा जोर देते थे।

    खबरें और भी

    'आपदा से बचाव के बारे में अधिकतर लोग जागरूक हो चुके'

    कहते थे कि नई तकनीक के लिए शोध चलते रहना चाहिए। आपदा आने के बाद तत्काल बचाव कार्य बेहतर तरीके से शुरू हो सके, इसके लिए उन्होंने (Manmohan Singh achievements) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के गठन पर जोर दिया।

    आज यह प्राधिकरण देश के भीतर बेहतर स्थान बना चुका है। प्राधिकरण के माध्यम से करोड़ों लोगों को जागरूक किया जा चुका है। भूकंप आने पर कैसे बचाव करना चाहिए, आग लगने पर कैसे बचाव करना चाहिए सहित सभी प्रकार के आपदा से बचाव के बारे में अधिकतर लोग जागरूक हो चुके हैं।

    दो प्रधानमंत्रियों के कार्यकाल में रहे देश के सेनाध्यक्ष

    उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला। बता दें कि जनरल एनसी विज 31 दिसंबर 2002 से 31 जनवरी 2005 तक सेनाध्यक्ष रहे। इस तरह दो प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी एवं डा. मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान सेनाध्यक्ष रहे।

    सेनाध्यक्ष से सेवानिवृत होने के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पहले वाइस प्रेसिडेंट बने। प्रेसिडेंट का पद प्रधानमंत्री के पास होता है।

    यह भी पढ़ें: तबीयत बिगड़ने के बाद घर में अचेत पड़े थे Manmohan Singh, प्रधानमंत्री बनने से पहले ही पाई बड़ी उपलब्धि