विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: जेल में बंदी के पास से मिला मोबाइल फोन, तलाशी लेने वाले कर्मियों से हाथापाई

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Fri, 01 Sep 2023 02:29 AM (IST)

भोंडसी जेल में तलाशी के दौरान एक बंदी के पास से मोबाइल फोन पाया गया। पूछताछ के दौरान सेल के ...और पढ़ें

जेल में बंदी के पास से मिला मोबाइल फोन, तलाशी लेने वाले कर्मियों से हाथापाई
जेल में बंदी के पास से मिला मोबाइल फोन, तलाशी लेने वाले कर्मियों से हाथापाई

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। भोंडसी जेल में तलाशी के दौरान एक बंदी के पास से मोबाइल फोन पाया गया। पूछताछ के दौरान सेल के एक अन्य बंदी ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। उप जेल अधीक्षक की तरफ से भोंडसी थाने में तीन बंदियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है।

उप अधीक्षक जेल ने दर्ज कराई शिकायत में कहा कि बुधवार शाम सात बजे गिनती के दौरान अचानक मेटल डेटक्टर से सेल नंबर पांच में बंदियों की तलाशी ली गई। कमरा नंबर तीन में से एक चार्जर और एक काले रंग की ईयर लीड बरामद हुई। इसके बाद सभी बंदियों की गहनता से जांच की गई।

कमरा नंबर तीन में बंद विचाराधीन बंदी रेवाड़ी निवासी नवीन के अंडरवियर से एक मोबाइल फोन पाया गया। इसमें सिम लगा हुआ था और यह चालू हालत में था। पूछताछ के दौरान नवीन ने बताया कि कमरे में अन्य बंदी फरुखनगर निवासी प्रवीन व पटौदी निवासी रोहित भी उसी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे।

पूछताछ के दौरान दबाव बनाने की नीयत से बंदी रोहित ने अपना सिर सेल की ग्रिल से टकराकर स्वयं को घायल कर लिया। वहीं नवीन ने तलाशी लेने वाले कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। उप जेल अधीक्षक की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।