विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेल बदल जाने से पटौदी कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका मोनू मानेसर, पुलिस ने अदालत से फिर मांगा प्रोडक्शन वारंट

By Edited By: Nitin Yadav
Published: Tue, 26 Sep 2023 11:20 AM (IST)

नासिर जुनैद हत्या मामले में आरोपित मोनू मानेसर को जेल बदल जाने की वजह से पटौदी में हत्या के प्रयास ...और पढ़ें

जेल बदल जाने से पटौदी कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका मोनू मानेसर।
जेल बदल जाने से पटौदी कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका मोनू मानेसर।

HighLights

  1. पटौदी कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका मोनू मानेसर
  2. पुलिस ने अदालत से फिर मांगा प्रोडक्शन वारंट
  3. अब सात अक्टूबर को पटौदी कोर्ट में होगा पेश

गुरुग्राम/पटौदी, संवाद सहयोगी। जेल बदल जाने की वजह से पटौदी में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित मोनू मानेसर सोमवार को पटौदी कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। नासिर जुनैद की हत्या के मामले में आरोपित बनाया गया मोनू मानेसर राजस्थान की भरतपुर जेल में बंद था।

पटौदी पुलिस ने पटौदी के एक हत्या के प्रयास के मामले के आरोपित मोनू मानेसर का न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट मांगा था तथा न्यायालय ने भरतपुर जेल के अधीक्षक को मोनू को 25 सितंबर को पेश करने का आदेश दिया था। परंतु जब तक वारंट पहुंचते, मोनू मानेसर को भरतपुर की जगह अजमेर जेल में स्थानांतरित किया जा चुका था।

अब 7 अक्टबूर को अदालत में पेश होगा मोनू 

इसलिए सोमवार को उसे पेश नहीं किया जा सका। अब पटौदी थाना पुलिस ने न्यायालय से मोनू मानेसर का फिर से प्रोडक्शन वारंट मांगा है तथा न्यायालय ने अजमेर जेल के अधीक्षक को मोनू को सात अक्टूबर को पेश करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: Gurugram Crime: गुरुग्राम में बंद कमरे में मिला महिला का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगी मौत की वजह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।