Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक, राजनाथ सिंह ने जाना हाल; अखिलेश यादव भी मौजूद

    By AgencyEdited By: Geetarjun
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 06:51 PM (IST)

    Mulayam Singh Yadav Health Update समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुग्रा ...और पढ़ें

    मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, साथ में अखिलेश यादव।
    मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, साथ में अखिलेश यादव।

    गुरुग्राम, एजेंसी। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती मुलायम सिंह यादव आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्हें जीवन रक्षक दवाएं (Life-Saving Drugs) लगातार दी जा रही हैं। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनसे मिलकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेदांता हास्पिटल जाकर मुलायम सिंह यादव की सेहत की जानकारी ली। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल जाकर, आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत और कुशल क्षेम की चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।

    मेदांता अस्पताल की एक विशेषज्ञों की टीम उनका हर समय देखभाल कर रही है। मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए कई नेता पहुंच रहे हैं। वह पिछले छह दिन से वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    यूपी के डिप्टी सीएम ने जाना हाल

    उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य तथा मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई प्रोफेसर राम गोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) से मुलाकात की।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ के बीच चलेगी देश की पहली रैपिड रेल, नवंबर में होगा ट्रायल; जानिए सब

    मुलायम सिंह की हालत नाजुक

    उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव फिलहाल वेंटिलेटर पर ही हैं। उनका 22 अगस्त से ही मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार (2 अक्टूबर) को हालत ज्यादा बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें आइसीयू में शिफ्ट कर दिया। रात को ही उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया। छठे दिन (7 अक्टूबर) भी वह वेंटिलेटर पर ही हैं।

    पत्नी का इस साल जुलाई में हुआ था निधन

    समाजवादी पार्टी के मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का इस साल जुलाई में निधन हो गया था। फेफड़ों में संक्रमण के लिए उनका गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं।

    ये भी पढ़ें- Noida: पार्किंग विवाद के बाद सिक्योरिटी गार्डों ने डिलीवरी ब्वाय को हेलमेट से पीटा, तीन गिरफ्तार