Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mulayam Singh Yadav Health Update: लगातार छठे दिन भी वेंटिलेटर पर मुलायम सिंह यादव, स्वास्थ्य में सुधार नहीं

    By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
    Updated: Fri, 07 Oct 2022 05:22 AM (IST)

    Mulayam Singh Yadav Health Update देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पू ...और पढ़ें

    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की फाइल फोटो।
    उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की फाइल फोटो।

    गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। Mulayam Singh Yadav Health Update : गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की हालत में कोई संतोषजनक सुधार नहीं है। उनकी हालत रविवार की जैसी ही है, जब उन्हें आननफानन में मेदांता के आइसीयू में शिफ्ट किया गया था।

    वेंटिलेटर पर हैं मुलायम सिंह

    उत्तर प्रदेश के कई बार मुख्यमंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव फिलहाल वेंटिलेटर पर ही हैं। उनका 22 अगस्त से ही मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। रविवार (2 अक्टूबर) को हालत ज्यादा बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें आइसीयू में शिफ्ट कर दिया। रात को ही उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर रखा गया। छठे दिन (7अक्टूबर) को भी वह वेंटिलेटर पर ही हैं।

    दवाओं का खास असर नहीं

    ताजा जानकारी के मुताबिक, मेदांता अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह सेहत लगातार छठे दिन यानी शुक्रवार को भी नाजुक बनी हुई है। रविवार से उन्हें आइसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। इस बीच इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि दवा का अधिक असर नहीं दिखाई दे रहा है।

    मुलायम और ओम प्रकाश चौटाला से मिलने पहुंचे नेता

    उधर, मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के संरक्षक तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह तथा इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को देखने के लिए राज्यसभा सदस्य तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र हुड्डा बृहस्पतिवार शाम अस्पताल पहुंचे। उनके साथ कांग्रेसी नेता तथा विधायक राव दान सिंह तथा फरीदाबाद के एनआइटी से विधायक नीरज शर्मा भी थे।

    खबरें और भी

    दीपेंद्र हुड्डा ने मुलायम और ओपी चौटाला का जाना हाल

    इस दौरान सभी ने पहले सपा संरक्षक के पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और कामना की सपा संरक्षक जल्द स्वस्थ हो जाएं। दीपेंद्र तथा दोनों कांग्रेसी विधायक पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से भी मिले तथा करीब दस मिनट तक बात की। दीपेंद्र ने बताया कि इनेलो प्रमुख की हालत में पहले से बहुत सुधार हुआ है। सभी कांग्रेसी नेता मेदांता में भर्ती हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर तथा बेरी से विधायक डा. रघुवीर कादियान से मिलकर उनके भी हालचाल जाने।

    Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह बारिश, पढ़िये- तीन दिनों के मौसम का हाल

    बिना PUC सर्टिफिकेट के दिल्ली में दौड़ा रहे 19 लाख वाहन चालकों के लिए बुरी खबर, अब कटेगा 10,000 रुपये का चालान