Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Nuh Violence: मोनू मानेसर की चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी, आज पटौदी कोर्ट में होगी पेशी

    By Vinay TrivediEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 08:57 AM (GMT+05:30)

    फरुखनगर क्राइम ब्रांच Monu Manesar को आज बुधवार को पटौदी कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर कानपुर भी गई थी। पूछताछ में मोनू ...और पढ़ें

    Nuh Violence: मोनू मानेसर की चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी, आज पटौदी कोर्ट में होगी पेशी
    Nuh Violence: मोनू मानेसर की चार दिन की पुलिस रिमांड पूरी, आज पटौदी कोर्ट में होगी पेशी

    HighLights

    1. 11 सितंबर को हुई थी मोनू मानेसर की गिरफ्तारी
    2. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का है आरोप

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। पटौदी में हत्या के प्रयास के एक मामले में मोनू मानेसर (Monu Manesar) का चार दिन का पुलिस रिमांड मंगलवार को पूरा हो गया। फरुखनगर क्राइम ब्रांच मोनू को बुधवार को पटौदी कोर्ट में पेश करेगी।

    इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर कानपुर भी गई थी। पूछताछ में मोनू ने क्या-क्या बताया, फिलहाल इसकी जानकारी बाहर नहीं आ पाई है।

    नासिर जुनैद की हत्या के मामले में राजस्थान की अजमेर जेल में बंद मोनू मानेसर को पटौदी में हत्या के प्रयास के एक मामले में पटौदी पुलिस सात अक्टूबर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पुलिस को पूछताछ के लिए कोर्ट से चार दिन रिमांड मिला था।

    सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने का है आरोप

    बता दें कि गुरुग्राम पुलिस ने नूंह हिंसा के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में 11 सितंबर को मोनू मानेसर को पकड़ा था। नूंह कोर्ट में पेशी के बाद राजस्थान पुलिस नासिर जुनैद हत्या के मामले में उसे प्रोडक्शन रिमांड पर अपने साथ ले गई थी।

    Also Read-

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो कॉल की क्या है सच्चाई? गुरुग्राम पुलिस मोनू मानेसर से उगलवाएगी राज

    एडवोकेट कुलभूषण भारद्वाज ने बताया कि मोनू मानेसर का चार दिन का रिमांड पूरा हो गया है। बुधवार दोपहर पटौदी कोर्ट में पेशी होगी। वहीं मोनू मानेसर को जिस मुकदमे में नूंह पुलिस ने गिरफ्तार किया था, अब उस मामले में मोनू के एडवोकेट एलएन पाराशर ने जमानत की अर्जी लगाई है। इसकी सुनवाई की 16 अक्टूबर को होगी।