Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurugram Violence: हिंसा के 10 दिन बाद गुरुग्राम में घर से बाहर खड़ी कार में लगाई आग, पुलिस कर रही जांच

    By Jagran NewsEdited By: Pooja Tripathi
    Updated: Fri, 11 Aug 2023 10:11 AM (GMT+05:30)

    विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर नूंह के नल्हड़ में हमले के बाद से गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में छिटपुट घटनाएं लगातार जारी हैं। ताजा ...और पढ़ें

    गुरुग्राम में घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग।
    गुरुग्राम में घर के बाहर खड़ी कार में लगाई आग।

    गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद की ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर नूंह के नल्हड़ में हमले के बाद से गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में छिटपुट घटनाएं लगातार जारी हैं। ताजा मामला कृष्णा कुंज कॉलोनी का है।

    पिछले 15 साल से कृष्णा कुंज में रह रहे रियाज मोहम्मद ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार घर से बाहर कुछ मीटर की दूरी पर खड़ी कर रखी थी। देर रात किसी ने उसमें आग लगा दी।

    शिकायत के आधार पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रियाज मूल रूप से पलवल जिले के गांव उटावड़ के रहने वाले हैं।