विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Elvish Yadav: स्‍नेक वेनम मामले में PFA अधिकारी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी, पंजाब एंड हरियाणा HC में दायर की याचिका

Published: Thu, 21 Mar 2024 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2024 07:34 AM (IST)

Elvish Yadav Snake Venom Case एल्विश सांप प्रकरण में जिला अदालत में याचिका दायर कर कार्रवाई करने की मांग को ...और पढ़ें

Elvish Yadav: स्‍नेक वेनम मामले में PFA अधिकारी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की मिली धमकी।
Elvish Yadav: स्‍नेक वेनम मामले में PFA अधिकारी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की मिली धमकी।

HighLights

  1. पीपल फार एनिमल के पदाधिकारी सौरभ गुप्ता ने दर्ज कराया था केस
  2. इस मामले में अब 18 अप्रैल को सुनवाई होगी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। एल्विश सांप प्रकरण में जिला अदालत में याचिका दायर कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर याचिकाकर्ता को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में याचिकाकर्ता ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

याचिकाकर्ता कहना है कि उन्हें इंटरनेट मीडिया पर लगातार केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके साथ ही केस वापस ना लेने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने इसमें चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इस मामले में अब 18 अप्रैल को सुनवाई होगी।

सोशल मीडिया पर बनाया जा रहा दबाव

पीपल फार एनिमल के पदाधिकारी सौरभ गुप्ता के अधिवक्ता अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि इस मामले में डीजीपी हरियाणा, गृह मंत्रालय, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम और थाना प्रभारी बादशाहपुर को पार्टी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता को लगातार सोशल मीडिया पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। अदालत ने इस मामले में नोटिस जारी जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इस मामले की सुनवाई जसजीत सिंह बेदी की बेंच में चल रही है।

याचिकाकर्ता सौरव गुप्ता ने बताया कि उन्हें इंटरनेट मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने एक गाने में दूसरे देश के सांप के इस्तेमाल करने पर एल्विश यादव पर कार्रवाई करने के लिए गुरुग्राम अदालत में याचिका दायर की थी।

पांच मार्च को मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने अदालत में पत्र दाखिल कर जान का खतरा बताया था। इस पर अदालत ने पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए थे। गुरुग्राम अदालत में इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज राणा की अदालत में चल रही है। इस मामले में 28 मार्च को सुनवाई है।

यह भी पढ़ें -

एल्विश यादव की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी गुरुग्राम पुलिस

'एल्विश मेरा दोस्त', 'मैं एल्विश को नहीं जानता'... सांप के जहर वाले केस में पकड़े गए दो आरोपी क्या बोले?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।