विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP Leader Murder Case: पत्नी और भतीजे के अदालत में दर्ज हुए बयान, सुखबीर को गोली मारकर उतारा था मौत के घाट

Published: Wed, 31 Jul 2024 05:13 PM (IST)

BJP Leader Murder Case बीजेपी नेता सुखबीर की हत्या मामले में बुधवार को अदालत में बयान दर्ज कराए गए। मृतक ...और पढ़ें

बीजेपी नेता की हत्या के मामले में कोर्ट में बयान दर्ज हुए। सांकेतिक तस्वीर
बीजेपी नेता की हत्या के मामले में कोर्ट में बयान दर्ज हुए। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बीजेपी नेता सुखबीर की हत्या के मामले में बयान दर्ज हुए।
  2. सोहना नगर परिषद वार्ड नंबर दो से पार्षद हैं पत्नी पुष्पा।
  3. एक सितंबर 2022 को हुई थी बीजेपी नेता सुखबीर की हत्या।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भाजपा नेता सुखबीर की साले द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले में जिला अदालत में सुखबीर की पत्नी पुष्पा और भतीजे के बयान दर्ज किए गए हैं।

सुखबीर की पत्नी वर्तमान में सोहना नगर परिषद वार्ड नंबर दो से पार्षद हैं। इस मामले की सुनवाई अतिरिक्त एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार दीवान में चल रही है।

गोली मारकर की थी बीजेपी नेता सुखबीर की हत्या

एक सितंबर 2022 को भाजपा नेता सुखबीर की सदर बाजार के पास कपड़े खरीदने के दौरान उनके साले चमन ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

मृतक की पत्नी ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

इस केस में जेजेपी नेता का भाई और कुख्यात गैंगस्टर पपला गुर्जर समेत 20 आरोपित हैं। बुधवार को अदालत में मामले की सुनवाई हुई। अदालत में सुखबीर की पत्नी पुष्पा ने पुलिस जांच के दौरान दिए बयान कोर्ट में दर्ज कराए।

यह भी पढ़ें- Thane: पेटदर्द के इलाज के लिए अस्पताल आई 13 वर्षीय मासूम निकली गर्भवती, नेपाल से भारत आए परिवार ने दर्ज करवाया मामला

जेजेपी नेता के भाई के साथ रची थी साजिश

उन्होंने कहा कि जेजेपी नेता रोहतास खटाना के भाई जोगिंदर खटाना ने उनके भाई चमन के साथ मिलकर पति को मारने की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें- MP News: मां और मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या, पुलिस कंट्रल रूम के सामने खून से लथपथ मिला शव

अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी

वहीं, मंगलवार को सुखबीर के भतीजे के बयान भी अदालत में दर्ज हो चुके हैं। अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।

यह भी पढ़ें- Agra News: 'एयरपोर्ट पर 50 kg RDX', हवाईअड्डे-रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने का Email; CM योगी व पुलिस को चैलेंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।