Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurugram: किशोर ने नौ साल की बच्ची को गला रेतकर मार डाला, शरीर पर जलने के निशान

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 04:03 PM (IST)

    दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक नौ वर्षीय बच्ची की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शरीर पर जलने के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने लड़की के पड़ ...और पढ़ें

    नौ साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या।
    नौ साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक नौ वर्षीय बच्ची की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शरीर पर जलने के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने लड़की के पड़ोस में रहने वाली आरोपी किशोर को हिरासत में लिया है।

    मामला राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 स्थित सिग्नेचर सोसायटी का है। वारदात को अंजाम सुबह लगभग 11 बजे दिया गया है। 15 वर्षीय किशोर ने इस वारदात को अंजाम दिया है। अभी हत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।