Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurugram Weather: भीषण गर्मी ने किया बुरा हाल, दिन ही नहीं अब रात भी बेहाल; लू से करें ऐसे बचाव

    Updated: Thu, 30 May 2024 07:30 PM (IST)

    गुरुग्राम जिले (Gurugram Weather News) में मौसम लगातार करवट ले रहा है। भीषण गर्मी के कारण दिन ही नहीं अब रात को भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा है। ती ...और पढ़ें

    सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात, यह तस्वीर सेक्टर 37डी स्थित गुरुग्राम- द्वारका एक्सप्रेस-वे की है।
    सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात, यह तस्वीर सेक्टर 37डी स्थित गुरुग्राम- द्वारका एक्सप्रेस-वे की है।

    HighLights

    1. भीषण गर्मी के कारण दिन ही नहीं अब रात को भी नहीं चैन।
    2. तीन साल में सबसे ज्यादा गर्म रही बुधवार की रात।
    3. न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। (Gurugram Weather Update Hindi) क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन तवे जैसे गर्म हैं तो रात को भी लू के थपेड़े लग रहे हैं। बुधवार की रात पिछले तीन साल में सबसे ज्यादा गर्म रिकार्ड की गई। न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन का पारा भी 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    सुबह से शाम तक लू और गर्मी से लोग बेहाल हो गए। धूप के कारण बाहर निकलने में परेशानी है और लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं। दोपहर में सड़कें सूनसान होने लगी हैं और बाजारों में भी लोग कम पहुंच रहे हैं। सुबह दस बजे तक और शाम को छह बजे के बाद ही लोग बाजारों से खरीदारी कर रहे हैं।

    बता दें कि इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया था। पिछले लगभग 15 दिन से क्षेत्र प्रचंड गर्मी की चपेट में है। लू चलने और गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग (IMD News) के अनुसार एक या दो जून को क्षेत्र में मौसम बदलने का अनुमान है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

    16 मई 2022 को 33.2 डिग्री था रात का तापमान

    16 मई 2022 को अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान यानी रात का पारा 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दिन के बाद अब रात का तापमान इतना ऊपर पहुंचा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Gurugram Power Cut: गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री के पार, बिजली कटौती से लोग बेहाल

    लू से ऐसे करें बचाव

    गर्मी में लू  (summer heat) और गर्मी से बचाव करने के लिए दिन में बार-बार पानी पीते रहें।

    नारियल पानी और जूस या लस्सी पीएं।

    धूप में बाहर जान से बचें।

    धूप में छाता लेकर, सिर पर कैप लगाकर या सूती कपड़ा बांधकर जाएं।

    लू लगने के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें: Gurugram Lok Sabha Seat 2024: हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी सीटों पर जीत का भरा दम, BJP-JJP को लेकर कही ये बात