विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: म्यूजिक कॉन्सर्ट में बिजली गुल होने पर 300 से ज्यादा मोबाइल उड़ा ले गए चोर, पुलिस की मौजूदगी में हुई चोरी

By Vinay TrivediEdited By: Abhi Malviya
Published: Tue, 10 Oct 2023 08:34 PM (IST)

Gurugram News सेक्टर-59 के बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में नीदरलैंड के एक कलाकार के म्यूजिक कॉन्सर्ट के बीच बिजली गुल होने ...और पढ़ें

सेक्टर-65 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
सेक्टर-65 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

HighLights

  1. स्पोर्ट्स क्लब में आठ अक्टूबर की रात नीदरलैंड के कलाकार का म्यूजिक कॉन्सर्ट था।
  2. सेक्टर-65 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। Gurugram News: सेक्टर-59 के बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में नीदरलैंड के एक कलाकार के म्यूजिक कॉन्सर्ट के बीच बिजली गुल होने पर तीन सौ से अधिक मोबाइल चोरी हो गए। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

कादरपुर गांव के पास बैकयार्ड स्पोर्ट्स क्लब में आठ अक्टूबर की रात नीदरलैंड के कलाकार का म्यूजिक कॉन्सर्ट था। इसमें 15 हजार लोगों की भीड़ पहुंची थी। इस समारोह में कई वीआईपी कतार में बैठे थे। अचानक बिजली गुल हो गई। इसके बाद लोगों को अहसाह हुआ कि उनके मोबाइल चोरी हो गए हैं।

जानें पूरा मामला

थाना पुलिस को शिकायत देकर शौर्य गुप्ता ने बताया कि वह इस कार्यक्रम में वीआईपी लेन में थे। इसमें उनके तीन अन्य दोस्त भी थे। रात साढ़े आठ बजे दोस्त ने मोबाइल गुम होने की जानकारी दी। उनका खुद का मोबाइल भी चोरी हो गया था।

यह भी पढ़ें- कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी गुरुग्राम पुलिस, इस मामले में होगी पूछताछ

रात साढ़े दस बजे जब वह थाने पहुंचे तो वहां पर 250 से अधिक लोग पहले से ही मौजूद थे, जिनके मोबाइल कॉन्सर्ट के दौरान चोरी हो गए थे।सेक्टर-65 थाना प्रभारी ने बताया कि कॉन्सर्ट के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के मोबाइल चोरी व गुम हुए हैं। इस बारे में थाने में शिकायत दर्ज हैं। जल्द ही सभी मोबाइल के ईएमआई नंबर ट्रेसिंग पर लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Delhi के इस थाने में महिला फरियादियों के लिए ACP ने खींची लक्ष्मण रेखा, लाइन खींचने की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।