विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram News: बसई एन्क्लेव घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को टेंपो ने कुचला, मौत

Published: Tue, 02 Jan 2024 05:32 PM (IST)

सोमवार दोपहर उनकी तीन साल की बेटी अमृता घर के खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए लोडर ...और पढ़ें

बसई एन्क्लेव घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को टेंपो ने कुचला
बसई एन्क्लेव घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को टेंपो ने कुचला

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। बसई एन्क्लेव में एक घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को तेज रफ्तार लोडर टेंपो ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पिता की शिकायत पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया।

बेटी के सिर में आई थी गंभीर चोट

मूल रूप से बिहार के नालंदा निवासी श्याम कुमार ने पुलिस को बताया कि वह बसई एन्क्लेव में किराए पर रहते हें। सोमवार दोपहर उनकी तीन साल की बेटी अमृता घर के खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार में आए लोडर टेंपो ने टक्कर मार दी। बेटी के सिर में गंभीर चोट लगी थी। पिता ने नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां बच्ची की मौत हो गई।

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल

सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अशोक विहार फेस-3 निवासी राजू सिंह ने पुलिस को बताया कि वह स्विगी कंपनी में काम करते हैं।

बीते दिनों वह खाना डिलीवरी करने जा रहे थे। इसी दौरान सिद्धेश्वर टी प्वाइंट के पास एक ट्रक ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने सेवह सड़क पर गिर गए और ट्रक की चपेट में आ गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।