Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गुरुग्राम में दो महिलाओं ने की शादी: टीवी एक्ट्रेस बनीं दूल्हा, मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 09:43 AM (GMT+05:30)

    गुरुग्राम में समलैंगिक जोड़े ने रीति रिवाज के साथ शादी की है। शादी से पहले दोनों करीब चार साल तक प्रेम संबंध रहीं। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को और ...और पढ़ें

    समलैंगिक जोड़े ने रीति रिवाज के साथ शादी की। फोटो- जागरण
    समलैंगिक जोड़े ने रीति रिवाज के साथ शादी की। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. गुरुग्राम के मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में हुई थी शादी
    2. अब सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने के बाद सुर्खियों में आ गया बंधन

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम की एक महिला ने समलैंगिक शादी रचाई है। यह शादी दो महीने पहले हुई थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद यह शादी चर्चा का विषय बन गई है।

    समलैंगिक जोड़े की पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की रस्में निभाई गईं। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे भी लिए। गुरुग्राम की रहने वाली अंजू शर्मा पेशे से टीवी कलाकार हैं। उन्होंने मूलरूप से फतेहाबाद की रहने वालीं मेकअप आर्टिस्ट कविता से शादी की।

    इस रिश्ते में अंजू पति का किरदार निभा रही हैं और कविता पत्नी का। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंजू शर्मा ने कुछ दिन पहले ही शादी का वीडियो और फोटो शेयर किए। उन्होंने बताया कि दोनों में पहली नजर में ही प्रेम हो गया था।

    दो महीने पहले धर्मशाला में की शादी

    चार साल तक दोनों प्रेम संबंधों में रहीं। फिर फैसला लिया कि दोनों शादी करके साथ जीवन बिताएंगी। शादी को हुए करीब दो महीने हो गए हैं।

    शादी गुरुग्राम के मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में हुई थी। फिलहाल दोनों शादी के बंधन में बंधकर काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो भी शेयर कर रही हैं।