विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7 फरवरी से शुरू हो रहा Valentine Week, लाल रंग से सजे बाजार; गिफ्ट गैलरी से लेकर ज्वैलरी शोरूम में बढ़ी रौनक

Published: Mon, 05 Feb 2024 02:57 PM (IST)

सात फरवरी से शुरू होने वाले वैलेंटाइन वीक की तैयारियों को लेकर शहर की मार्केट में खासा चहल-पहल दिख रही ...और पढ़ें

गुरुग्राम में गिफ्ट गैलरी से लेकर ज्वैलरी शोरूम में बढ़ी रौनक
गुरुग्राम में गिफ्ट गैलरी से लेकर ज्वैलरी शोरूम में बढ़ी रौनक

HighLights

  1. 7 फरवरी से शुरू हो रहा Valentine Week
  2. लाल रंग से सजे हैं बाजार, वैलेंटाइन वीक की शुरू हुई तैयारी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। फरवरी का नाम सुनते ही मन प्यार से भर उठता है। फरवरी का महीना प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है। वैलेंटाइन वीक को लेकर शहर के बाजार और माल्स में रौनक दिख रही है।

पार्टनर को स्पेशल गिफ्ट देने की तैयारी जुटे युवा

सात फरवरी से शुरू होने वाले वैलेंटाइन वीक की तैयारियों को लेकर रविवार को शहर की मार्केट में खासा चहल-पहल दिखी। अपने पार्टनर को स्पेशल गिफ्ट देने को लेकर युवा तैयारी में लग गए हैं। लाल रंग जिसे प्यार का प्रतीक माना जाता है उसकी मांग बढ़ गई है।

प्रेमी जोड़े दे रहे ऑर्डर

शहर के सदर बाजार की गिफ्ट गैलरी से लेकर सूट और साड़ी के शोरूम तक लाल रंग की रोशनी से जगमग दिखे। गिफ्ट गैलरी संचालकों का कहना कि वैलेंटाइन वीक के लिए प्रेमी जोड़ों ने ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं।

अपने पार्टनर को अपनी पसंद के मुताबिक गिफ्ट देने के लिए वह खुद से डिजाइन करवा रहे हैं। कहीं पर काफी मग पर स्पेशल आफर हैं तो कहीं पर टेडी बियर के नए-नए लुक लोगों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।

सदर बाजार स्थित गिफ्ट गैलरी के संचालक क्षितिज का कहना है कि युवाओं की पसंद और मांग के हिसाब से नए-नए गिफ्ट आइटम मंगवाए गए हैं। रविवार को काफी संख्या में गिफ्ट आइटम की खरीदारी हुई है।

कुछ खास लोकेशन हैं युवाओं की पसंद

32 माइल स्टोन, एंबियंस माल, साइबर हब समेत शहर के अन्य माल्स वैलेंटाइन वीक के हिसाब से सजाए जाएंगे। इन जगहों पर युवा खासा संख्या में अपने पार्टनर के साथ पहुंचते हैं और अपने प्यार के पलों को यादगार बनाते हैं।

कई जगहों पर स्पेशल सेल्फी कार्नर भी बनाए जाते हैं। यहां सेल्फी लेकर प्रेमी जोड़े अपनी यादों को संजाेते हैं। इसके अलावा सूरजकुंड मेले में भी काफी युवा अपने वैलेंटाइन के साथ जाते हैं।

पसंद किए जा रहे हैं हार्ट शेप डायमंड

शहर के ज्वैलर्स शोरूम पर भी रविवार को उम्मीद से अधिक संख्या में ग्राहक पहुंचे। ज्वैलर्स शोरूम संचालकों का कहना कि वैलेंटाइन वीक के लिए अपने पार्टनर को स्पेशल गिफ्ट देने के लिए लोगों को अग्रिम बुकिंग कराई है।

सोने के पैंडेंट और अंगूठी की काफी मांग है। वैलेंटाइन वीक पर स्पेशल आफर दिए गए हैं। सोने के पैंडेंट और अंगूठी 15 से 20 हजार रुपये की कीमत से शुरू हैं।

डॉ. मनदीप गाेयल, डायरेक्टर, श्रीराम ज्वैलर्स

इस बार हार्ट शेप डायमंड लोगों को खासा आकर्षित कर रहा है। रविवार को वर्षा होने के कारण लगा था कि कम संख्या में ग्राहक होंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। काफी संख्या में देर रात ग्राहक पहुंचे और अपने वैलेंटाइन के लिए गिफ्ट की अग्रिम बुकिंग कराई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।