Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gurugram: गुरुग्राम में युवक की गोली मारकर हत्या, रामलीला देखने गया था युवक; इलाके में फैली सनसनी

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 20 Oct 2023 02:41 AM (IST)

    गुरुग्राम में रामलीला देखने गए युवक की गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलि ...और पढ़ें

    अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या दी
    अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या दी

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम के भीम नगर स्थित रामलीला मैदान में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। गुरुवार की देर रात करीब 12:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या दी। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    युवक को बाहर बुलाकर उसके सिर में गोली मार दी

    पुलिस ने बताया बृहस्पतिवार की देर रात करीब साढ़े 12 बजे भीम नगर में चल रही रामलीला में एक युवक अपने दोस्तों के साथ पहुंचा था। तभी उसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने युवक को बाहर बुलाकर उसके सिर में गोली मार दी।

    यह भी पढ़ें- फांसी के फंदे से लटका मिला ब्लॉक समिति सदस्य के पति का शव, जमीन के विवाद में हत्या का है आरोप

    सूचना पाकर घायल युवक उसके दोस्त नजदीक के अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक का आशीष हैं उम्र 18 वर्षीय भीम नगर बाल्मिकी कालोनी का रहने वाला है।