यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bobby Kataria Case: यूट्यूबर बॉबी कटारिया की बढ़ी मुश्किलें, अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
मानव तस्करी के आरोपित यूट्यूबर बॉबी कटारिया (Bobby Kataria Case) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्हें अदालत ने 14 दिनों की 14 न्यायिक हिरासत में भेजा है। ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। (YouTuber Bobby Kataria Case) देश के युवाओं को नौकरी के नाम पर दूसरे देश भेजकर उनसे धोखाधड़ी करने और मानव तस्करी के आरोपित बाबी कटारिया को जिला अदालत ने 14 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की तरफ से रिमांड नहीं मांगा गया था।
अब इस मामले में 14 जून को सुनवाई होगी। मामले की सुनवाई ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास मंदीप सिंह की अदालत में हुई। दोपहर करीब दो बजे अपराध शाखा सेक्टर-10 टीम ने आरोपित को अदालत में पेश किया था।
फतेहपुर निवासी अरुण कुमार की शिकायत पर बजघेड़ा थाने पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनसे करीब ढाई लाख रुपये लेकर लाहोस भेज दिया था। वहां से उन्हें नावतुई ले जाया गया।
वहां पर उनसे मारपीट कर उनका पासपोर्ट छीन लिए गए और जबरन अमेरिकियों के साथ साइबर फ्राड करने के लिए मजबूर किया जा गया था। वहां से भागकर उन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क किया और भारत आए।