'पहली परीक्षा से ज्यादा मुश्किल था NEET यूजी का री-टेस्ट', एग्जाम के बाद बोले गुरुग्राम के परीक्षार्थी
NEET UG Re-Exam: गुरुग्राम में नीट-यूजी 2026 की दोबारा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें 6032 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षार्थियों के अनुसार ...और पढ़ें
-1782094220452_m.webp)
ओल्ड डीएलएफ स्थित एक स्कूल में बने परीक्षा केंद्र के लगे बोर्ड पर रोल नंबर देखते अभ्यर्थी।
HighLights
गुरुग्राम में 6032 अभ्यर्थियों ने दी नीट-यूजी परीक्षा।
फिजिक्स के प्रश्न कठिन, बायोलाजी के प्रश्न समय लेने वाले।
कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। NEET UG Re-Exam: मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का सपना लेकर दोबारा नीट-यूजी 2026 परीक्षा में शामिल हुए। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, लेकिन परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अधिकांश विद्यार्थियों के चेहरे यह बता रहे थे कि इस बार का प्रश्नपत्र आसान नहीं था। परीक्षार्थियों के अनुसार फिजिक्स के सवालों ने सबसे ज्यादा परेशान किया, जबकि बायोलॉजी के कई प्रश्नों ने समय की परीक्षा ली।
फिजिक्स ने उलझाया, बायोलॉजी ने लिया ज्यादा समय
वहीं, बायोलॉजी के प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा। कई अभ्यर्थियों का कहना था कि इस बार अच्छे अंक हासिल करने के लिए केवल रटने के बजाय विषय की गहरी समझ जरूरी थी। कुल मिलाकर परीक्षा का स्तर पिछली बार की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
जिले में कुल 6817 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6032 ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से केंद्रों में प्रवेश दिया गया। प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की सघन जांच की गई और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला।
-1782096101868.jpg)
अर्जुन के सरकारी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते अभ्यर्थी की गहन जांच करते पुलिस कर्मी। संजय गुलाटी
फोटो स्टेट की दुकानें और कोचिंग संस्थान बंद
परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा और परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की दुकानें तथा कोचिंग संस्थान बंद रखे गए। निगरानी के लिए आठ एचसीएस अधिकारियों को इंस्पेक्टिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था।
खबरें और भी
उपायुक्त उत्तम सिंह और डीसीपी संदीप मलिक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। परीक्षा के बाद बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि फिजिक्स के प्रश्न अपेक्षा से अधिक कठिन और विश्लेषणात्मक थे।
380 पुलिसकर्मियों की निगरानी में रहे केंद्र
नीट-यूजी की परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर कुल 380 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 200 पुलिसकर्मी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी पर तैनात हैं। जबकि 180 पुलिसकर्मी यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक पुलिस राइडर भी तैनात रहा।
पेपर का स्तर ठीक था, लेकिन फिजिक्स के कई सवाल काफी कठिन थे। कुछ प्रश्नों में ज्यादा समय लग गया, जिससे अंत में जल्दबाजी करनी पड़ी।
- आकाश
बॉयोलाजी की तैयारी अच्छी थी, फिर भी कई प्रश्न काफी लंबे और कंसेप्ट आधारित थे। समय प्रबंधन इस बार सबसे बड़ी चुनौती रहा।
- रोहित
पिछली बार के मुकाबले इस बार प्रश्नपत्र का स्तर थोड़ा कठिन लगा। पेपर में समय कम पड़ गया क्योंकि कई प्रश्न अपेक्षा से अधिक समय लेने वाले थे।
- जैस्मिन
पेपर आसान नहीं था, लेकिन जिन्होंने नियमित तैयारी की है उन्हें फायदा मिलेगा। बायोलॉजी में कई प्रश्न सोच-समझकर हल करने पड़े।
- श्रेया