Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में किया गया शिफ्ट, कोर्ट के आदेश पर कड़ी सुरक्षा

    By Vinay TrivediEdited By: Sonu Suman
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 08:03 PM (IST)

    दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मे ...और पढ़ें

    सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

    सोनम वांगचुक को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

    HighLights

    1. सोनम वांगचुक को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर शिफ्ट किया गया।

    2. बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मेदांता अस्पताल गुरुग्राम लाया गया।

    3. मेदांता अस्पताल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को मंगलवार शाम दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर आगे के उपचार के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया। कोर्ट ने स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मेदांता शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें एंबुलेंस से मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया।

    सोनम वांगचुक को लाए जाने की सूचना के बाद मेदांता अस्पताल और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एंट्री गेट पर पुलिस कर्मी हर आने-जाने वाले से पूछताछ कर रहे हैं। बिना जांच और पहचान पत्र के किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा। अस्पताल परिसर में वज्र वाहन भी तैनात किया गया है ताकि किसी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

    सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद विशेष एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुग्राम लाया गया। पूरे रास्ते पुलिस का काफिला उनके साथ रहा। मेदांता प्रशासन ने बताया कि मरीज की गोपनीयता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है और डाक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।

    रिकॉर्ड के साथ शिफ्ट किया गया

    दिल्ली से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उपचार की निरंतरता बनाए रखने के लिए सोनम वांगचुक के सभी मेडिकल रिकार्ड, जांच रिपोर्ट और उपचार संबंधी दस्तावेज मेदांता अस्पताल की चिकित्सकीय टीम को सौंप दिए गए हैं। डाक्टरों की विशेषज्ञ टीम अब उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन कर आगे की जांच और इलाज करेगी।

    खबरें और भी

    सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल की पार्किंग को भी आंशिक रूप से खाली कराया गया। कुछ वाहनों को बाहर निकलवाया गया, ताकि एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। अस्पताल के भीतर मरीजों और तीमारदारों की आवाजाही को भी नियंत्रित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'चलो संसद मार्च' में पैलेट गन चलाने के आरोप को दिल्ली पुलिस ने नकारा, जारी किया फेक न्यूज अलर्ट