Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता बीमारियों से बचाने में बड़ी सहायक: डा. एमपी सिंह

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 24 Nov 2021 06:12 PM (IST)

    जिला खेल विभाग की तरफ से नेहरू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सेमीनार का बुधवार को समापन हो गया। इसमें खिलाड़ियों को बीमारियों के प्रति जागरूक करने के स ...और पढ़ें

    मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता बीमारियों से बचाने में बड़ी सहायक: डा. एमपी सिंह
    मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता बीमारियों से बचाने में बड़ी सहायक: डा. एमपी सिंह

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिला खेल विभाग की तरफ से नेहरू स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय सेमीनार का बुधवार को समापन हो गया। इसमें खिलाड़ियों को बीमारियों के प्रति जागरूक करने के साथ महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण पर बताया गया। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी थी, वह बीमार होने से बचे रहे। अगर कोई बीमार हुआ, तो वह जल्द स्वस्थ हो गया। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने से अनेक बीमारियों को बचाव होता है। डा. एमपी सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है लेकिन यह कैसे मजबूत रहती है इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आस-पड़ोस में सभी को दी जानी चाहिए।

    जिला क्षय रोग अधिकारी डा. केशव शर्मा ने कहा कि देश को 2025 तक टीबी-मुक्त करना है। सरकार की तरफ से मुफ्त इलाज दिया जाता है। जिसे भी दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी है उसे टीबी होने की संभावना अधिक है। अपने आस पास किसी भी ऐसे व्यक्ति को तुरंत डाक्टर को दिखाए। डा. केशव ने टीबी होने के कारणों को भी बताया।

    खेल विभाग से सेवानिवृत्त योग प्रशिक्षक पूनम बिमरा ने बताया कि योग हर बीमारी से बचाव करता है। शरीर को स्वस्थ रखने में योग बड़ा कारगर है। सेवानिवृत डीएसओ कुलविद्र सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को एंटी-डोप से बचाव के ध्यान देना होगा। छोटी से गलती से खिलाड़ी का खेल जीवन बर्बाद हो जाता है।

    हाकी प्रशिक्षक अशोक कुमार ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा के साथ खेलों में अपना भविष्य बना सकती है। देश की लड़कियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही है। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता ममता ने इस मौके पर जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) राज यादव, वाइसीओ संदीप सांगी, देवेंद्र कुमार, रेनुका, मीनाक्षी वर्मा भी उपस्थित थे।

    खबरें और भी