विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: खुशखबरी! जल्द शुरू कराए जाएंगे 195 विकास कार्य, परिषद की वित्त कमेटी की बैठक में बनी सहमति; इतना आएगा खर्चा

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Thu, 04 Jan 2024 11:41 AM (GMT+05:30)

Hisar News शहर में जल्द ही 14 करोड़ की लागत से नए विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। नगर परिषद में ...और पढ़ें

Haryana: हिसार में जल्द शुरू कराए जाएंगे 195 विकास कार्य।(फाइल फोटो)
Haryana: हिसार में जल्द शुरू कराए जाएंगे 195 विकास कार्य।(फाइल फोटो)

HighLights

  1. जल्द ही विकास कार्य होंगे शुरू
  2. 14.29 करोड़ रुपये का बजट
  3. नौ विकास कार्यों के प्रस्ताव हुए रद्द

संवाद सहयोगी, हांसी (हिसार)। शहर में जल्द ही 14 करोड़ की लागत से नए विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। नगर परिषद में हुई वित्त कमेटी की मीटिंग के बाद विकास कार्यों पर मुहर लगी है। शहर में 195 विकास कार्य किए जाएंगे। जिनमें अधिकतर शहर की गलियों का निर्माण, सहित 50 लाख रुपये की लागत से श्री शाम मंदिर के समीप तोरण द्वार व चौकों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

जल्द ही विकास कार्य होंगे शुरू 

कई दिनों से परिषद की वित्त कमेटी की मीटिंग नहीं हो पा रही थी। कुछ दिनों पहले भी मीटिंग रखी गई थी परंतु कमेटी के एक मेंबर के बाहर होने के कारण मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया था। मीटिंग में जिन विकास कार्यों पर सहमति बनी है जल्द ही उन कार्यों का टेंडर लगा विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।

14.29 करोड़ रुपये का बजट

मीटिंग में 14.29 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्य भी शामिल है। इसके लिए बीते दिनों ही परिषद को ग्रांट मिली है। बैठक में इसके तहत होने वाले विकास कार्यों को भी रखा गया। इसके अलावा प्रत्येक वार्डों के काम भी रखे गए। वित्त कमेटी की बैठक सुबह 11 बजे परिषद कार्यालय में हुई।

यह भी पढ़ें: Bhiwani News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, यातायात नियमों का करता सख्ती से पालन फिर भी घर बैठे आया चालान; जानें पूरी खबर

इसमें नप चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी, उपप्रधान अनिल बंसल, कार्यकारी अधिकारी राजा राम, सदस्य पार्षद धर्मवीर मजोका व पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान 199 विकास कार्यों के प्रस्ताव को रखा गया।

नौ विकास कार्यों के प्रस्ताव हुए रद्द

चर्चा के दौरान करीब नौ विकास कार्यों के प्रस्ताव को रद्द किया गया। इन विकास कार्यों के एस्टीमेट व नाम गलत होने के कारण रद किया गया। इन पर कमेटी द्वारा आगामी दिनों में पुनर्विचार किया जाएगा। वहीं बाकी विकास कार्यों पर सहमति के साथ मुहर लग गई।

इस बैठक को लेकर कुछ पार्षदों के विरोध करने की सूचना भी आई थी। लेकिन बैठक बता दें कि बीते महीने वित्त कमेटी की बैठक होनी थी। लेकिन बैठक से एक दिन पहले दोनों सदस्यों ने बैठक में आने पर असमर्थता जताई। जिसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

वहीं परिषद की हाउस बैठक भी पहले दीपावली के समीप होनी थी। तब पार्षदों के व्यस्त होने के चलते हाउस मीटिंग को स्थगित किया गया। यह मीटिंग अभी तक नहीं हुई। बीते वर्ष में केवल एक ही हाउस मीटिंग हुई, वह भी मार्च महीने में वित्त वर्ष की समाप्ति पर।

यह भी पढ़ें: हरियाणा: कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार और INLD नेता दिलबाग सिंह पर ED का शिकंजा, अवैध खनन को लेकर 20 जगहों पर छापामारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।